मिलेट न्यूट्री बार से बच्चों को मिलेगा पोषण! डिप्टी CM ने पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

Rajasthan News: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 'श्री अन्न योजना' से प्रेरित मिलेट न्यूट्री बार का पायलट वितरण शुरू किया, जिससे जयपुर-उदयपुर के 10,000 बच्चों को पोषण और आंगनबाड़ी को संबल मिलेगा.

मिलेट न्यूट्री बार से बच्चों को मिलेगा पोषण! डिप्टी CM ने पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दीया कुमारी ने आज विद्याधर नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से बायो फोर्टिफाइड मिलेट न्यूट्री बार के पायलट वितरण का शुभारंभ किया. यह पहल 3 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति व ठहराव बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है. इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी के मासूम बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया.

इस पायलट परियोजना के तहत जयपुर व उदयपुर जिलों के 544 चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगभग 10,000 बच्चों को सप्ताह में 5 दिन, प्रतिदिन 20 ग्राम की न्यूट्री बार आगामी 6 माह तक दी जाएगी. न्यूट्री बार बायो फोर्टिफाइड बाजरा, गेहूं, मूंगफली, गुड़ और शहद से तैयार की गई है, जिसमें कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे आवश्यक पोषक तत्व शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘श्री अन्न योजना’ से प्रेरित है. यदि पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है तो सीएसआर सहयोग से इसे राज्यभर में लागू किया जाएगा. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने बताया कि GIZ एवं PATH संस्था के सहयोग से यह नवाचार शुरू हुआ है. जयपुर जिले के जयपुर प्रथम, सांगानेर ग्रामीण व उदयपुर जिले की आदिवासी परियोजना फलासिया को पायलट के लिए चुना गया है.

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह योजना न केवल बच्चों के पोषण स्तर को मजबूत करेगी, बल्कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी सशक्त बनाएगी. उन्होंने इसे राजस्थान के आईसीडीएस कार्यक्रम में मिलेट आधारित खाद्य नवाचारों के समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेंद्र सोनी, आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मलावत, GIZ से डॉ. तपन गोपे, PATH के डॉ. अंकुर मुथरेजा, और हार्वेस्ट प्लस के रविंद्र ग्रोवर सहित कई अतिथि मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विद्याधर नगर के सेक्टर-8 स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More