Rajasthan News: जयपुर स्थापना दिवस पर आईटीसी राजपूताना में हेरिटेज फोटो और पेंटिंग एग्जीबिशन शुरू हुई. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उद्घाटन कर जयपुर की संस्कृति और धरोहर संरक्षण की अपील की. प्रदर्शनी में मंदिरों, मॉन्यूमेंट्स और पुरानी वॉल सिटी की दुर्लभ तस्वीरें आकर्षण का केंद्र बनीं.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur Photo Festival: राजधानी जयपुर के स्थापना दिवस के चलते राजस्थान फोटो फेस्टिवल के तहत जयपुर हेरिटेज फोटो और पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन हुआ. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हेरिटेज फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन कर कहा कि जयपुर की समृद्ध-संस्कृति और धरोहरों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएं. जयपुर स्थित आईटीसी राजपूताना की वेलकम आर्ट गैलेरी में फोटो प्रदर्शनी 20 नवंबर तक एग्जीबिशन लगाई गई.
फोटो प्रदर्शनी में फोटोग्राफर्स की प्रतिभा प्रदर्शित हुई
प्रदर्शनी में पहली बार जयपुर के मंदिरों, हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स, वॉल सिटी, पुरानी गलियों, त्योहारों और संस्कृति की दुर्लभ व खूबसूरत तस्वीरें एक साथ देखने को मिल रही हैं. ब्लैक एंड वाइट के पुराने दौर की फोटोग्राफ्स और आधुनिक जयपुर की झलकियां विशेष आकर्षण बनी दिखाई दी. फोटोग्राफर्स को एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिल रहा है.
जयपुर की समृद्ध संस्कृति और धरोहरों के संरक्षण
उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूरी गैलरी का अवलोकन किया और हर पेंटिंग को ध्यानपूर्वक देखा. उन्होंने कहा कि जयपुर स्थापना दिवस के अवसर पर शुरू हुई. यह प्रदर्शनी शहर के इतिहास, संस्कृति और हेरिटेज को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिलकर जयपुर की समृद्ध संस्कृति और धरोहरों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएं. दिया कुमारी ने बताया कि जयपुर 300 साल पूरा करने जा रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए कई बड़े आयोजन सरकार द्वारा किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार संस्कृति और धरोहर संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है और इसमें लोगों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है. इस अवसर पर जयपुर के मास्टर फोटोग्राफर्स, कलाकार और लोग मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!