JAS The Premium B2B Show का डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया शुभारंभ, ज्वेलरी बिजनेस को मिला ग्लोबल मंच

Jaipur News : ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा JAS–The Premium B2B Show का भव्य शुभारंभ हुआ. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उद्घाटन समारोह में भाग लेकर उपस्थित जोहरियों, व्यापारियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं.

JAS The Premium B2B Show का डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया शुभारंभ, ज्वेलरी बिजनेस को मिला ग्लोबल मंच
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News : जयपुर में आयोजित JAS The Premium B2B Show में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि रत्न और आभूषण उद्योग न केवल राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कलात्मकता का प्रतीक है, बल्कि यह राज्य की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ भी है. जयपुर के रत्न व्यवसाय की विश्वभर में पहचान है और यह लाखों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे रहे है.

उन्होंने कहा कि जयपुर को आभूषण निर्माण और डिजाइनिंग का वैश्विक केंद्र बनाने का श्रेय महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय को जाता है, जिन्होंने दूर-दूर से कुशल कारीगरों को आमंत्रित कर गुलाबी नगरी को रत्न एवं आभूषण कला की राजधानी के रूप में स्थापित किया.

Add Zee News as a Preferred Source

JAS शो के माध्यम से राज्य के व्यापार, पर्यटन और एमएसएमई सेक्टर को भी नई दिशा मिल रही है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान को $350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

कार्यक्रम में Titan कंपनी के एमडी सीके वेंकटरमन, अध्यक्ष आलोक सौखिया, मानद मंत्री नीरज लुणावत, उपाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला, संयोजक अशोक माहेश्वरी सहित देशभर के सैंकड़ो खरीदार, 300 से अधिक प्रदर्शक और हज़ारों विजिटर्स मौजूद रहे.

JAS शो के तहत Connect to Source और “Royal d’Art जैसी थीम्स ने ट्रेड विजिटर्स और डिज़ाइनर्स को विशेष आकर्षित किया. वहीं Jewellery Bourse और Rising Rajasthan के माध्यम से रत्न व्यापार की संभावनाएं और अधिक सशक्त होती दिखी.

उपमुख्यमंत्री ने MSME की भागीदारी और सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण की भी सराहना की और कहा कि यह आयोजन प्रदेश के युवाओं, कारीगरों और व्यापारियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा. यह शो न केवल उद्योग जगत के लिए बल्कि राजस्थान के गौरव,समृद्ध परंपरा, उन्नत व्यापार और पर्यटन के विकास के लिए भी एक प्रेरणादायी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author