Jaipur News : डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने देखा म्यूजियम ऑफ ग्रेस, कहा- म्यूजियम का प्रचार जरूरी

Jaipur News : म्यूजियम ऑफ ग्रेस का अवलोकन कर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस म्यूजियम का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करें ताकि आमजन यहां आकर गौरवमई इतिहास को समझ सकें.

Jaipur News : डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने देखा म्यूजियम ऑफ ग्रेस, कहा- म्यूजियम का प्रचार जरूरी
Image Credit:

Jaipur News : राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजसमंद के दौरे के दौरान कृष्णा सर्किट अंतर्गत बने म्यूजियम ऑफ ग्रेस का अवलोकन किया. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा 23 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से कृष्णा सर्किट अंतर्गत निर्मित म्यूजियम ऑफ ग्रेस का अवलोकन किया.

अवलोकन के दौरान पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय के इतिहास और माहात्म्य आदि को विस्तृत रूप से भव्य चित्रों, श्रव्य एवं दृश्य माध्यमों से प्रस्तुत किया गया. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस म्यूजियम का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करें ताकि आमजन यहां आकर गौरवमई इतिहास को समझ सकें.

इस दौरान नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, समाजसेवी माधव जाट समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. प्रेज़ेंटेशन में बताया गया कि पुष्टिमार्ग की विरासत को प्रदर्शित करते हुए आगंतुकों को एक अनुभवात्मक और गहन यात्रा पर ले जाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है. हम उन श्रद्धालुओं के भक्ति अनुभव को और समृद्ध करना चाहते हैं, जो प्रतिदिन नाथद्वारा आकर आध्यात्मिक पवित्रता और भगवान श्रीकृष्ण के कृपालु हाथों की तलाश करते हैं.

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संग्रहालय के हॉल सावधानी पूर्वक तैयार किए गए स्थिर और डिजिटल प्रतिष्ठानों के माध्यम से आध्यात्मिक शिक्षा दे रहे हैं, इन प्रतिष्ठानों में पुष्टिमार्ग की कथा को उसकी स्थापना से लेकर वल्लभ-कुल, सेवा और उत्सवों तक क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है.

ये प्रतिष्ठान श्रीनाथजी की सेवा की विशद उदारता को मूर्त रूप देते हैं और दर्शकों को श्रीवल्लभाचार्य की पुष्टिमार्गीय शिक्षाओं से मिलने वाले परमानंद और उल्लास में लीन करते हैं. साथ ही, पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमारा लक्ष्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी तक पहुँचना है, उनकी संवेदनशीलता को आकर्षित करना और आध्यात्मिक दर्शन में अर्थ की उनकी खोज का उत्तर देना.

पुष्टिमार्ग, या "कृपा का मार्ग", 12वीं से 16वीं शताब्दी के बीच वैष्णव धर्म के पाँच महान संप्रदायों में से एक के रूप में उभरा और भक्ति पुनर्जागरण किया. इस क्रांतिकारी आंदोलन की स्थापना श्रीवल्लभाचार्य ने की थी, और आज लाखों अनुयायी, विशेष रूप से उत्तर और पश्चिम भारत से, इस परंपरा का पालन करते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team