Jaipur News: डिप्टी CM दीया कुमारी ने सीकर रोड वीकेआई 14 नंबर पर विकास कार्यो और जलभराव की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज वीकेआई 14 नंबर पर जलभराव समस्या का जायजा लिया. उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान PWD एसीएस प्रवीण गुप्ता, एनएचआई के रीजनल अधिकारी और जेडीए के अधिकारी मौके पर साथ रहे. सीकर रोड वीकेआई 14 नंबर पर विकास कार्यो और जलभराव की समस्याएं अधिकारियों के देख निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
इस दौरान उपमुख्यमंत्री के सामने अधिकारियों ने अतिक्रमण के मामले होने के लिए विकास कार्य में समस्याएं आने की बात कहीं. अतिक्रमण की बात पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मौजूद लोगों से सरकार का सहयोग देने की बात कहीं और कहा कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटेंगे तब तक जलभराव की समस्या कैसे दूर होगी. इसके लिए सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वयं आगे बढ़कर अतिक्रमण हटाएं, जिससे समस्याओं को दूर किया जा सकें.
साथ ही उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जेडीए,एनएचआई और संबंधित विभागों को आपसी समन्वयन रखकर विकास कार्य को गति दे ताकि जल्दी से जल्दी सीकर रोड के जलभराव की समस्या दूर की जा सकें. इसके साथ ही अजमेर रोड पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्यां पर भी सरकार निस्तारण पर कार्य कर रही है. अजमेर रोड पर रिंग रोड बनने के बाद ये सभी समस्याएं दुरस्त हो जाएगी.
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि मेरे द्वारा हर सप्ताह में दो संभागों की बैठक कर समस्याओं के निस्तारण पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. पूरे प्रदेश में मानसून की बारिश के दौरान रोड कट, जलभराव जैसी समस्याओं पर अन्य विभागों को भी निर्देश दिए गए है कि हेल्पलाइन पर सूचना देकर समस्याएं बताएं ताकि निस्तारण किया जा सकें.
साथ ही सार्वजनिक विभाग द्वारा प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है. पेचवर्क, रोड कटाव पर त्वरित कार्य किए जा रहे हैं ताकि मानसून की बारिश से दुर्घटनाओं से बचा जा सकें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!