&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Bill on Coaching Centres in Assembly : डिप्टी सीएम ने कहा कि ये विधेयक कोचिंग सेंटर विरोधी नहीं है. जो कोचिंग संस्थान गलत काम करती है. वो बाजार से बाहर हो जाएंगी. हम न कोचिंग को कुचलना चाहते हैं. न ही बच्चों की आजादी छीनना चाहते हैं . ये विधेयक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप है. जिसके कानून बनने से राष्ट्र निर्माण होगा.
राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक 2025 को लेकर सदन में हुई चर्चा के जवाब में डिप्टी सीएम प्रेम बैरवा ने कहा कि TISS ने कोटा के कोचिंग छात्रों पर रिसर्च किया था. 30 फीसदी ने स्वीकारा कि उनमें आत्महत्या का विचार आया और 70 फीसदी छात्र मानसिक दबाव महसूस करते हैं.
डिप्टी सीएम ने कहा कि ये विधेयक कोचिंग सेंटर विरोधी नहीं है. जो कोचिंग संस्थान गलत काम करती है. वो बाजार से बाहर हो जाएंगी. हम न कोचिंग को कुचलना चाहते हैं. न ही बच्चों की आजादी छीनना चाहते हैं . ये विधेयक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप है. जिसके कानून बनने से राष्ट्र निर्माण होगा.
विधायक रविंद्र भाटी ने कहां विधेयक में कोचिंग सेंटर को प्रोटेक्ट किया गया
चर्चा के दौरान विधायक रविन्द्र भाटी ने कहा कि विधेयक में कोचिंग सेंटर को प्रोटेक्ट किया गया. प्रवर समिति के भेजने के बाद भी कुछ नया नहीं किया, हालांकि कोचिंग सेंटर पर जुर्माना कम किया गया. इस बिल में कोई समाधान नहीं है केवल लीपापोती कर दिया गया है. सारा सिस्टम को अधिकारियों सौंपना ठीक नहीं है, जनप्रतिनिधियों को शामिल करें. मजबूती से बिल लाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों का अहित नहीं हों चाहिए.
विधायक पूसाराम गोदारा ने की कोचिंग सेंटर्स पर मनोवैज्ञानिक काउंसलर रखने की मांग की
सदन में रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा सरकार ने कोचिंग सेंटरों में छात्रों की संख्या घटाई है. जबकि आज आवश्यकता है कि युवाओं को कोचिंग भेजना ही नहीं चाहिए. जब तक शिक्षा पूर्ण न हो जाए जबतक कोचिंग नहीं भेजना चाहिए. सरकार को कानून बनाने के लिए ब्यूरोक्रेसी पर डिपेंड नहीं होना चाहिए.. कानून बनाने के लिए सदन के सदस्यों का होना जरूरी है. विधायक गोदारा ने कोचिंग सेंटरों में महिला,पुरुष मनोवैज्ञानिक काउंसलर रखने की रखी मांग.
कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी पेपर लीक में कोचिंग सेंटरों पर आरोप का दिया हवाला
कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी बोले कि पेपर लीक में कोचिंग सेंटरों पर आरोप लगे. जहां हर वर्ग का बच्चा शिक्षा ले रहा गरीब छात्र यहां शिक्षा ले रहा. हमने 75 प्रतिशत स्कूली बच्चों को कोचिंग की ओर धकेल दिया. विज्ञापन की चकाचौंध के कारण परिवार ऐसा कर रहे. कोचिंग सेंटरों का संरक्षण कौन कर रहा . गरीब बच्चों का क्या होगा. इस बिल से राजस्थान को न्याय नहीं मिलेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!