Rajasthan News: सीकर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा 29वां जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह का आयोजन आज शहर के जिला परिषद सभागार में हुआ.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Sikar News: सीकर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा 29वां जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह का आयोजन आज शहर के जिला परिषद सभागार में हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा मौजूद रहे. कार्यक्रम में 86 भामाशाह एवं 32 प्रेरकों का सम्मान किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी एवं भामाशाह और प्रेरक मौजूद रहे.
माला और शाल से किया गया सम्मानित
इस दौरान माला एवं शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर भामाशाहों एवं प्रेरकों का सम्मान किया. जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शिक्षा विभाग राजस्थान की तरफ से 29वां जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह मनाया गया था. जो 1 अप्रैल 2024 से लेकर 31 मार्च 2025 तक जिन भामाशाह ने सरकारी विद्यालयों में पैसा लगाया है चाहे उन्होंने कमरा बनाया हो, चाहे उन्होंने भूमि दी हो, चाहे उन्होंने फर्निचर दिया हो, किताबें दी हो, वेरियस टाइप ऑफ़ डोनेशन जो दिया है, उन सब को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है. हमने कुल 86 भामाशाहों को सम्मानित किया है जिन्होंने 1 लाख रुपये से लेके 30 लाख रुपए तक विद्यालयों में अपना दान दिया है और 32 प्रेरक है, जिन्होंने इन भामाशाहों को अपने विद्यालय में डोनेशन देने के लिए प्रेरित किया है.
कई भामाशाह राज्य स्तर पर हुए सम्मानित
इसके साथ ही कई भामाशाह राज्य स्तर पर सम्मानित हो रहे हैं. जिन्होंने 30 लाख से 1.5 करोड़ तक का डोनेशन दिया है. वहीं छह ऐसे प्रेरक हैं जो राज्य स्तर पर सम्मानित हो रहे हैं व इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता को भामाशाहों को व अभिवावकों को विद्यालय से जोड़ना है. जो अभिवावक या भामाशाह विद्यालय में डोनेशन देता है. वो उस विद्यालय से अपना जुड़ाव महसूस करता है और यह हमारी बरसो पुरानी परंपरा है. हमारे पुराने भामाशाहों ने बहुत विद्यालय बनवाए हैं. वह लगभग 9 करोड़ 10 लख रुपए भामाशाहों ने 1 साल में हमारे विद्यालय को दान किए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!