&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज से सेवा पखवाड़े की शुरुआत हुई. जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र में एक विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने स्वयं भाग लिया और रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया.
दीया कुमारी ने कहा कि सेवा का भाव रखकर ही कार्य करें, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. उन्होंने आमजन और कार्यकर्ताओं से अपील की, इस सेवा पखवाड़े के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं.
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सबको मिलकर सेवा पखवाड़े में अलग अलग जागरूकता गतिविधियां करनी है, जो सामाजिक कार्यो में अच्छा काम कर रहे है, उनको मंच पर लाना है. उन्होंने कहा कि जो निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं, उनका सम्मान करना आवश्यक है.
इसके साथ ही मेडिकल कैम्प, साफ सफ़ाई सेवा, बस्तियों में स्वच्छता को लेकर कार्य किए जाने चाहिए. सबको अपने वार्डो में रोजाना जाकर साफ सफाई को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है. उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सब रक्तदान करने में अपनी अहम भागीदारी निभाएं.
दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में शहरी सेवा शिविर और ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के अनुरूप इन शिविरों के माध्यम से नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाया जाएगा.
साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी. लिखा कि मां भारती के अनन्य उपासक, सनातन संस्कृति के संरक्षक तथा विकसित भारत के शिल्पकार, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु की असीम अनुकंपा से आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्राप्ति हो. आपके यशस्वी नेतृत्व में मां भारती की कीर्ति निरंतर बढ़ती रहे और समस्त देशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से आलोकित रहे, यही मंगलकामना है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!