&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राजस्थान में भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है. सेवा पखवाड़े के तहत गुरुवार को प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल जंतर मंतर पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया.
उपमुख्यमंत्री का स्वच्छता संदेश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जंतर मंतर पर खुद झाड़ू लगाई और मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को भी पूरे जंतर मंतर पर सफाई करने को कहा. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शहर की सफाई व्यवस्था में जुटे स्वच्छता सैनिकों का भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया.
स्वच्छता सैनिकों को भी सम्मानित किया गया
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े में सेवा से जुड़े विभिन्न काम किए जा रहे है. प्रधानमंत्री मोदी ने जो स्वच्छ भारत अभियान चलाया और उसके बाद लोगों में जागरूकता बढ़ी है. इसी कड़ी में जंतर मंतर पर सफाई कर शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया है. सफाई व्यवस्था संभालने वाले स्वच्छता सैनिकों को भी सम्मानित किया गया है.
सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने की अपील
उन्होंने आमजन से भी अपने शहर को साफ सुथरा रखने का आह्वान करते हुए कहा कि सफाई का यह काम केवल सेवा पखवाड़े में ही नहीं बल्कि हर रोज करना चाहिए. सफाई के काम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, जिससे देश-प्रदेश को साफ सुथरा रखा जा सके. पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देकर हम जलवायु परिवर्तन के खतरों से भी निपट सकते है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी अपने वार्ड में सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों पर ही निर्भर नहीं करने को कहा और अपने वार्ड में खुद सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने की अपील की.
शाही ट्रेन में पीएम का जन्मोत्सव मनाया
पहली बार पैलेस ऑन व्हील्स सत्र के पहले फेरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव का केक काटकर बधाई दी गई. पैलेस ऑन व्हील्स में केके सेरेमनी के देशी—विदेशी और एनआरआई पर्यटक गवाह बने. पैलेस ऑन व्हील्स सत्र के पहले फेरे के शुरुआत को लेकर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पैलेस ऑन व्हील्स देशी विदेशी सैलानियों की पसंद है. राजस्थान ही नहीं देश में पर्यटन बढावा के लिए आईकॉनिक शाही ट्रेन भी है. उन्होने ने कहा कि उम्मीदों के शाही सफर पर निकली पैलेस ऑन व्हील्स को लेकर काफी तैयारियां की गई थी. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सैलानियों ने भी केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!