&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का तीन दिवसीय दौरे के दौरान जोधपुर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.
बैठक में उपमुख्यमंत्री ने जोधपुर जिले के पर्यटन, महिला एवं बाल विकास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर केंद्र एवं राज्य बजट में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन, विकास परियोजनाओं की प्रगति और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की.
बैठक में उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बजट में स्वीकृत सभी योजनाओं का तय सीमा में पारदर्शी और जनहितकारी तरीके से क्रियान्वयन किया जाए.
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के हित में किए जा रहे विकास कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है. किसी भी परियोजना में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों को हमें ड्राइविंग फोर्स के रूप में कार्य करना होगा. उन्होंने आंगनवाड़ी और नन्द घरों की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि इनकी कंडीशन डाउन नहीं होनी चाहिए.
जर्जर भवनों को तुरंत स्कूल परिसर या अन्य सरकारी भवनों में शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिल सके.
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे स्थानीय आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का प्रभावी संचालन करें, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके.
इस अवसर पर राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, उप महापौर कृष्ण लड्ढा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
बैठक के दौरान विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत पर दिशा-निर्देश जारी किए गए. उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड विजिट करने के लिए निर्देशित किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!