&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्दों को लेकर जयपुर शहर बीजेपी की ओर से छोटी चौपड़ पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया. इसके बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले जलाए गए. वक्ताओं ने कहा कि यह मोदी की मां का नहीं बल्कि सारे देश की मांओं का अपमान है.
बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए कांग्रेस और आरजेडी नेताओं ने अपशब्द बोले. इसका आक्रोश जयपुर में नजर आया. जयपुर शहर बीजेपी की ओर से छोटी चौपड़ पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया.
धरने में विधायक स्वामी बाल मुकुंदाचार्य, विधायक गोपाल शर्मा, वित्त आयोग अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, शहर अध्यक्ष अमित गोयल तथा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता धरने पर मौजूद रहीं. इस दौरान वक्ताओं ने पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहने पर आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने कांग्रेस का देश से सफाया करने का आह्वान किया.
PM मोदी की मां के खिलाफ अपशब्द बोलने पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी का बयान बयान सामने आया है. दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की माता जी पर अपशब्द असहनीय है. PM की स्वर्गीय मां ने त्याग और संस्कारों से उन्हें ऐसी परवरिश दी. आज उन्हीं संस्कारों से देश विश्व में सम्मान पा रहा है. ऐसी माताजी के लिए अपशब्द कहना घिनौना है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए. देश की हर महिला, बहन, बेटी से माफी मांगनी चाहिए.
स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब मातृशक्ति का अपमान किया गया, तब आरोपियों का समूल नाश हुआ है. पीएम मोदी की मां को नहीं देश को यह गाली लगी है. देश की मातृशक्ति को अपमानित करने का षड्यंत्र किया है. इस तरह के लोग मिले तो महिला शक्ति सैंडल खोलकर ऐसे लोगों का इलाज कर दें. देश ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगा.
इंडी गठबंधन में परिवाद पार्टियों हैं जिनमें एक दूसरे का अपमान कर चुके हैं. विदेशी ताकतें देश को तोड़ना चाहती हैं, उनको खुश करने के लिए ये ऐसी हरकतें करते हैं, लेकिन यह सहन नहीं होगा. आने वाले समय में इस बात का मजा चखाना है पता चलना चाहिए कि माताओं का अपमान करने पर रिजल्ट क्या आता है. जीतने के बाद ये लोग कुछ नहीं बोलते लेकिन हारने के बाद चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं.
वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रतीक रूप में पीएम की मां के बारे में शब्दों का उच्चारण किया देश शर्मिंदगी से भरा हमारा नेतृत्व ऐसा भी हो सकता है कि भारत के पीएम की मां पर उच्चारण कर सकता है. देश में पीएम सहिष्णु है इस सबको सुनने के बाद भी पीएम 24 घंटे देश की चोरों से रक्षा करने की बात करता है.
देश के चोरों के तांडव पर हमला कर रहे हैं. भारत की मर्यादाओं को कांग्रेस व साथियों ने तार-तार करने का काम किया. भारत की प्रत्येक बहन बेटी को तय करना होगा कि वोट के अधिकार के माध्यम से ऐसे लोगों को नेस्तनाबुद करना होगा.
जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा कहे गए अपशब्द केवल एक माता का नहीं, बल्कि समस्त मातृ शक्ति एवं भारतीय संस्कारों और संस्कृति का अपमान है. उन्होंने कहा कि मां का अपमान कांग्रेस की पहचान है. मां के अपमान पर जयपुर की नारी चुप नहीं रहेगी. मां सीता का अपमान होने पर सोने की लंका को जला दिया गया.
मां को भरी सभा में घसीटा गया, तो महाभारत हुई. एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री की मां का अपमान हुआ है और यह प्रधानमंत्री की मां का नहीं, बल्कि हर भारतवासी की मां का अपमान है. सनातन को मानने वाला चुप नहीं रहेगा. पुतला दहन के माध्यम से हम सभी को अपने अंदर की बुराई को मारना है और 2047 तक भारत को विकसित बनाना है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!