डिप्टी CM दीया कुमारी ने किए तनोट माता के दर्शन, सीमा पर जवानों से मिलीं

Jaipur News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को सीमांत क्षेत्र स्थित शक्ति स्वरूपा श्री मातेश्वरी तनोट राय मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की. 

डिप्टी CM दीया कुमारी ने किए तनोट माता के दर्शन, सीमा पर जवानों से मिलीं
Image Credit: Diya Kumari

Jaipur News: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने तनोट राय माता के दर्शन किए. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सीमांत क्षेत्र स्थित शक्ति स्वरूपा मातेश्वरी तनोट राय भवानी के पावन धाम पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया.

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की. दीया कुमारी ने कहा कि तनोट राय माता पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र में भारतीय सैनिकों की अद्भुत रक्षा शक्ति के रूप में पूजित हैं और माता का आशीर्वाद सदैव सीमांत क्षेत्र को सुरक्षित रखता है. दर्शन के दौरान स्थानीय श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन आज जैसलमेर जिले के तनोट क्षेत्र के विशेष दौरे पर पहुंची, इस दौरान उन्होंने तनोट माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश की सुरक्षा की मंगलकामना की.

वहीं, उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी सुना. तनोट माता मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यह धाम देश की आस्था और वीरता का प्रतीक है.

गौरतलब है कि 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों के दौरान यहां गिरे कई गोले माता के चमत्कार से फटे नहीं थे. मंदिर दर्शन के बाद दिया कुमारी ने BSF जवानों से संवाद किया. इस दौरान जवानों ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को सेना की कैप पहनाकर सम्मानित किया.

उन्होंने जवानों के साहस और पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि पूरा देश उनकी वीरता पर गर्व करता है. इसके बाद उपमुख्यमंत्री तनोट विक्ट्री पिलर पर पहुंचीं और शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

यात्रा के दौरान वे बबलियां चौकी भी गईं, जहां उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों से बातचीत की और उनके अनुभव सुने. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जवानों के जज्बे और समर्पण को सलाम करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी पूरे देश के लिए प्रेरणा है. इस अवसर पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, नाचना ठाकुर विक्रम सिंह नाचना जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author