&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur Crime News: दूदू के बाड़ोलाव गांव में प्रेम प्रसंग के शक में ससुर-जेठह द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जलाए गए प्रेमी युगल में से युवक ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया. 25 वर्षीय कैलाश गुर्जर 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गया था और SMS अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. प्रेमिका की हालत अभी भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है. वह भी ICU में जिंदगी और मौत से जूझ रही है.
घटना 3 दिन पहले की है. मौखमपुरा थाना क्षेत्र के बाड़ोलाव गांव में रात के समय महिला का ससुर बिरदी चंद और जेठ गणेश खेत पर गए थे. वहां झोपड़ी में दोनों को एक साथ देखते ही गुस्से में आ गए. दोनों ने पहले योजना बनाई और फिर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी.
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के ससुर बिरदी चंद और जेठ गणेश को गिरफ्तार कर लिया था. दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. कैलाश की मौत के बाद पुलिस ने धारा 302 (हत्या) भी जोड़ दी है. मामले में आरोपी फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में हैं. गांव में दहशत का माहौल है और लोगों में गुस्सा भी है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.
खबर अपडेट की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
ये भी पढ़ें-