जयपुर के आमेर में डंपर ने 3 लोगों को कुचला, 2 की दर्दनाक मौत, चालक हुआ फरार

Jaipur News: राजस्थान में राजधानी जयपुर के आमेर थाना इलाके में गुरुवार रात को एक तेज रफ्तार डंपर ने तीन लोगों को कुचल दिया. पत्थरों से भरे डंपर ने शिव कुंडा की तलाई के पास सड़क किनारे लोगों को कुचला और बिजली की डीपी (ट्रांसफार्मर) से टकरा गया. हादसे के बाद शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. डंपर चालक मौके से फरार हो गया. 

जयपुर के आमेर में डंपर ने 3 लोगों को कुचला, 2 की दर्दनाक मौत, चालक हुआ फरार
Image Credit: jaipur news

Jaipur News: राजधानी जयपुर के आमेर थाना इलाके में गुरुवार रात को एक तेज रफ्तार डंपर ने तीन लोगों को कुचल दिया. पत्थरों से भरे डंपर ने शिव कुंडा की तलाई के पास सड़क किनारे लोगों को कुचला और बिजली की डीपी (ट्रांसफार्मर) से टकरा गया. हादसे के बाद शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. डंपर चालक मौके से फरार हो गया.

हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. आग में दोनों मृतकों के शरीर का काफी हिस्सा जल गया. आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर दिया. एक मृतक का शव हाईवे पर रखकर लोग धरने पर बैठ गए. लोगों ने आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवारों को दिलवाने की मांग देर रात विभिन्न मांगों पर सहमति बनी. करीब रात 1:30 बजे धरना समाप्त होने के बाद यातायात सुचारू हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

लोगों ने आक्रोशित होकर हाईवे पर जाम कर दिया

आमेर एसडीएम बजरंग लाल स्वामी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि शिवकुंडा की तलाई के पास नटाटा रोड पर एक डंपर ने कुछ लोगों को कुचल दिया है. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. 32 वर्षीय शंकर लाल सैनी और 40 वर्षीय ओमप्रकाश सैनी की मौत हो गई. 40 वर्षीय सोहन लाल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर हाईवे पर जाम कर दिया. करीब 4 घंटे समझाईश इसके लिए वार्ता की गई. प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच सहमति बनने के बाद धरना समाप्त किया गया. सात बिंदुओं पर समझौता हुआ है. धरना समाप्त करके मृतक के शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया. एक मृतक और गंभीर घायल को हादसे के बाद पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था.

एक-एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दी जाएगी

तीनों मृतक परिवारों के एक-एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दी जाएगी. परिजनों की ओर से सरकारी नौकरी की मांग की गई थी, जिसके लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा. सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा. तेज रफ्तार आने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पाबंद किया जाएगा. मृतकों के बच्चों की शिक्षा और शादी के लिए सरकारी स्कीम का लाभ दिलवाया जाएगा.

पालनहार योजना के तहत उनके बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी. पीड़ितों के लिए डेयरी बूथ आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. स्थानीय लोगों ने भी अपनी अपनी तरफ से आर्थिक सहायता देने का आह्वान किया है.

पुलिस बल तैनात किया गया

आमेर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सैनी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. आमेर एसडीएम बजरंग लाल स्वामी, आमेर तहसीलदार, एडिशनल डीसीपी नॉर्थ दुर्ग सिंह राजपुरोहित, एसीपी आमेर भोपाल सिंह भाटी, आमेर थाना अधिकारी गौतम डोटासरा, जयसिंहपुरा खोर थाना अधिकारी राजेश शर्मा समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. आमेर एसडीएम समेत पुलिस अधिकारियों ने समझाइश के लिए वार्ता की. सभी की सहमति बनने के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया. सरकारी सहायता के अलावा आमजन के सहयोग से भी पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद की जाएगी.


आमेर विधायक प्रशांत शर्मा ने बताया कि जहां पर आवश्यकता है, वहां पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए कहा गया है. ओवरलोड डंपर को रोकने के लिए लोगों ने प्रशासन से कहा है. मृतकों और घायल को सरकारी सहायता के अलावा जन सहयोग से भी आर्थिक सहायता दी जाएगी. हम सभी संवेदनशीलता के साथ पीडित परिवारों के

साथ खड़े हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुंडा से नटाटा जाने वाले रोड पर भारी वाहनों के आवागमन और तेज रफ्तार पर रोक लगाई. इस रोड पर ट्रकों की तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More