लग्जरी लाइफ के लिए थाईलैंड भागने वाला था साइबर ठग, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Dungarpur News: राजस्थान में डूंगरपुर जिले की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे एक और शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी थाईलैंड भागने की फिराक में था. 

लग्जरी लाइफ के लिए थाईलैंड भागने वाला था साइबर ठग, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: जिले की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे एक और शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी थाईलैंड भागने की फिराक में था. आरोपी गरीब लोगों के खाते खुलवाकर 20 हजार रुपए में साइबर ठगो को बेचता था. आरोपी पिछले 6 माह से इंडोनेशिया, मलेशिया ओर नेपाल में फरारी काट रहा था.

डूंगरपुर जिले के साइबर थाने के थानाधिकारी गिरधारी सिंह ने बताया कि 8 जनवरी को बिलडी गांव निवासी अनिल कलाल ने अपने चचेरे भाई भावेश कलाल औरर उसके साथी कुलदीप कलाल और प्रदीप कलाल के खिलाफ एक रिपोर्ट थाने में दी थी. रिपोर्ट में बताया था कि उसका चचेरे भाई भावेश कलाल ने लोन की राशि का कहकर उसके खाते में 11 लाख रुपये ठगी के जमा करवाए थे. इसके बाद उसका खाता बैंक ने फ्रीज कर दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source


पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप कलाल को पिछले महीने गिरफ्तार कर लिया था. वही आरोपी भावेश कलाल, उसके साथी विजेश कलाल ओर दीक्षित कलाल की पहले गिरफ्तारी कर चुकी थी. वहीं, एक आरोपी कुलदीप कलाल आरोपी इंडोनेशिया, मलेशिया, कंबोडिया, नेपाल देश में फरारी काट रहा था . इधर साइबर थाना पुलिस ने कुलदीप कलाल का एलओसी करवाया था | इधर दो दिन पहले कुलदीप नेपाल से थाईलेंड जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा जहां एलओसी जारी होने से उसे डिटेन किया गया. इधर दिल्ली पुलिस की सुचना पर डूंगरपुर साइबर थाना पुलिस दिल्ली पहुंची और आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया.

फरारी के दौरान आरोपी कुलदीप कलाल पुत्र हेमेंद्र कलाल निवासी झोंथरी विदेशों में फरारी के दौरान होटल में भी काम किया. आरोपी आलीशान जिंदगी जीने ओर मौज शोक पूरे करने के लिए साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे. आरोपी महंगी जमीनें और कारें खरीदने के साथ ही ब्याज पर लिए पैसे वसूली के काम भी करते थे. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dungarpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.