Rajasthan News: राजस्थान में लापरवाह चालकों की वजह से होने वाले हादसे में एक मामले की और बढ़ोतरी हो गई है. जहां अलवर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में एक लापरवाह ट्राला चालक की वजह से एक परिवार हमेशा के लिए उजड़ गया.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur Accident News: राजस्थान में लापरवाह चालकों की वजह से होने वाले हादसे में एक मामले की और बढ़ोतरी हो गई है. जहां अलवर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में एक लापरवाह ट्राला चालक की वजह से एक परिवार हमेशा के लिए उजड़ गया. नारायणपुर बिजली कार्यालय में कार्यरत जयपुर विद्युत वितरण निगम के कर्मचारी राजेंद्र पांचाल की जान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रॉले ने छीन ली. यह ट्रॉला रोड़ी से भरी हुई थी और बेकाबू होकर सड़क पर आ रही थी, जिसने राजेंद्र को बुरी तरह ट्राले ने मारी टक्कर.
इलाज के दौरान तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि राहगीरों ने घायल अवस्था में राजेंद्र को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. जहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस कर्मचारियों ने उन्हें शाहपुरा जिला ट्रॉमा सेंटर ले जाया. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस हादसे से पूरे क्षेत्र और जयपुर बिजली विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है.
2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
राजेंद्र पांचाल के 2 साल और 9 साल का बेटा है. इन दो मासूम बच्चों से उनके सिर से पिता का साया उठ गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कब तक ऐसे लापरवाह ट्राला चालकों पर कार्रवाई होगी? क्या ट्रॉला चालक को सजा मिलेगी या मामला फिर से कागज़ों में दफन हो जाएगा? यह हादसा न सिर्फ एक व्यक्ति की जान जाने की कहानी है, बल्कि यह सिस्टम की लापरवाही और सड़कों पर बेकाबू वाहनों की दर्दनाक सच्चाई को उजागर करता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - एवज पांचाल