आपातकाल की बरसी पर बीजेपी का बड़ा सम्मेलन, लोगों को बताएंगे इमरजेंसी की सच्चाई

Rajasthan News: आपातकाल की बरसी पर बीजेपी संविधान हत्या दिवस सम्मेलन आयोजित करेगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद-विधायक हिस्सा लेंगे और जनता को इमरजेंसी के काले दिनों की जानकारी देंगे.

आपातकाल की बरसी पर बीजेपी का बड़ा सम्मेलन, लोगों को बताएंगे इमरजेंसी की सच्चाई
Image Credit:

Rajasthan News: बीजेपी आपातकाल दिवस को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाएगी. इसके लिए बीजेपी 25 से 27 जून तक सभी जिलों में सम्मेलन आयोजित कर काले दिवस की जानकारी देगी. वहीं जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 अप्रैल तक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित केंद्रीय और कैबिनेट मंत्रियों, प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों सहित अन्य नेता जनता को इमरजेंसी की जानकारी देंगे.

देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लगा था. इस साल आपातकाल को पचास वर्ष पूरे हो रहे हैं. बीजेपी हर साल आपातकाल दिवस को संविधान हत्या दिवस मना रही है. इस साल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत आपातकाल दिवस को संविधान हत्या दिवस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि से जन्म जयंती 6 अप्रैल तक अभियान के रूप में मना रही है. इसके तहत बीजेपी की ओर से बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि कांग्रेस के अत्याचारों का आज की युवा पीढ़ी को भी पता चलना चाहिए. किस तरह इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए इमरजेंसी लगाई. सोते हुए निर्दोष लोगों को उठाकर जेलों में ठूंस दिया गया, जबरन नसबंदी करवाई गई. प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी थी. इमरजेंसी को पचास साल पूरे हो रहे हैं, नई पीढ़ी भी जानें कि कांग्रेस का असली चरित्र क्या है. इसको लेकर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

सम्मेलन में इमरजेंसी की दी जाएगी जानकारी
आपातकाल की वर्षगांठ पर बीजेपी की ओर से 25 से 27 जून तक जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता इमरजेंसी के दौरान उत्पन्न हालातों की जानकारी देंगे. साथ ही उस समय की परिस्थितियों को बताकर वर्तमान सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए जानकारी देंगे. इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की भी जानकारी दी जाएगी. जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जयपुर दक्षिण में शिवदासपुरा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, झुंझुनूं में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा करौली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित, विधायक, सांसद आदि नेता सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में जाएंगे.

सेमिनार लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
इसके अलावा पार्टी या संगठनों की ओर से लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा. लोकतंत्र सेनानी वो हैं जिन्होंने आपातकाल के दौरान यातनाएं सही, जेल गए. जयपुर कांस्टीश्यूसन क्लब में राज्य सरकार की ओर से लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करेंगे. इससे पहले उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से भोज दिया जाएगा. इसी तरह स्कूल, कॉलेजों तथा शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों को लक्षित कर कार्यक्रम करने के लिए कहा गया है. इसके अलावा कई आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

संबंधित खबरें

About the Author

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.