76 नए RPS की एंट्री से घटेगा अपराध, राजस्थान पुलिस हुई और मजबूत

Jaipur News: राजस्थान में नफरी की कमी झेल रही प्रदेश पुलिस को शुक्रवार को 76 नए आरपीएस अधिकारी मिल गए. आरपीए में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली. 

76 नए RPS की एंट्री से घटेगा अपराध, राजस्थान पुलिस हुई और मजबूत
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: राजस्थान पुलिस अकादमी में शुक्रवार को प्रशिक्षु आरपीएस बैच संख्या 55 का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ. समारोह में आरपीएस की पासिंग आउट परेड और शपथ के बाद राजस्थान पुलिस को 76 आरपीएस अधिकारी मिल गए. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली.

नफरी की कमी झेल रही प्रदेश पुलिस को शुक्रवार को 76 नए आरपीएस अधिकारी मिल गए. आरपीए में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली. राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक एस.सेंगथिर ने प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को परंपरा के अनुसार शपथ ग्रहण कराई. अब नए 76 आरपीएस अधिकारियों को जिलों में भेजा जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

आरपीएस अधिकारियों को शुभकामनाएं

कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, मुख्य सचिव सुधांश पंत और डीजीपी राजीव शर्मा सहित पुलिस महकमे के आला अधिकारी भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस सेवा में शामिल होने वाले सभी आरपीएस अधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिन पूरे राजस्थान के लिए गौरव का दिन है. पुलिस बेड़े में टीम भावना को मजबूत करना जरूरी है क्योंकि टीम भावना से ही आगे बढ़ा जा सकता है. वहीं डीजीपी राजीव शर्मा ने प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारियों को दिए गए प्रशिक्षण काल के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें पुलिस बेड़े में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी.

हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन
दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षु आरपीएस का जोश देखने लायक था. प्रशिक्षु आरपीएस ने प्रशिक्षण काल के दौरान सीखे गए हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन भी किया. समारोह में प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आरपीएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्मानित भी किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के लिए नए भवन निर्माण की घोषणा की. उन्होंने कहा कि 1975 के बाद नए भवन का निर्माण नहीं हुआ है. बेहतर संसाधन और सुविधाएं समय की दरकार है. नया भवन की जल्द वित्तीय स्वीकृति जारी होगी. जिससे प्रशिक्षण में और सुविधा मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने कही यह बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध का स्वरूप बदल रहा है, संगठित और साइबर अपराध नई चुनौती है. साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फोरेंसिक की समझ जरूरी है. ईमानदारी गुण नहीं शक्तिशाली हथियार है. पुलिस सेवा के दौरान कई राजनीतिक और सामाजिक दबाव आएंगे लेकिन धैर्य और संयम सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस की सजगता के चलते अपराधों में कमी आ रही है. एससी -एसटी के साथ होने वाले अत्याचार भी कम हुए है. अपराध का ग्राफ गिरना बताता है कि ठोस कदम उठाए गए है.

प्रदेश में नफरी से जूझ रहे पुलिस महकमे को शुक्रवार को 76 नए आरपीएस अधिकारी मिल गए है. नए आरपीएस अधिकारियों को साइबर अपराध और अपराधों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि इन आरपीएस अधिकारियों की नियुक्ति के बाद प्रदेश में अपराधों पर काफी हद तक लगाम लग सकेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More