चुनावी 'हवा' का रुख परखने बिहार जा रहे राजस्थानी ! प्रदेश से फिर बिहार जा रही बीजेपी की टीम

Jaipur News : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान से बीजेपी महिला कार्यकर्ता राजनीतिक 'हवा' का रुख परखने जा रही है.  प्रदेश से महिला नेता-कार्यकर्ताओं की दूसरी और तीसरी टीम रवाना हो रही है. राजस्थानी नेताओं की यह टीम बिहार में ग्राउंड लेवल पर सर्वे के साथ ही प्रचार में जुटेगी. आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला. 

चुनावी 'हवा' का रुख परखने बिहार जा रहे राजस्थानी ! प्रदेश से फिर बिहार जा रही बीजेपी की टीम
Image Credit: Jaipur News

Rajasthan Politics : बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी विशेष रणनीति के तहत काम कर रही है. बिहार चुनाव की रणनीति का पूरा जिम्मा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने स्तर पर संभाल रखा है. बिहार में अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के समन्वय के कारण अलग अलग राज्यों से बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की टोलियां बिहार भेजी जा रही है.

इनमें राजस्थान से भी बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं की टीम भेजी जा रही है. पहले एक बार राजस्थान से महिलाओं की टोली बिहार जाकर आई. अब महिलाओं के अलावा प्रदेश स्तरीय महिला पुरूष नेताओं की टीम भी बिहार भेजी जा रही है. राजस्थान से बिहार जाने वाली कार्यकर्ताओं नेताओं की ये टोलियां ग्राउंड लेवल पर काम करेगी. इनको सर्वे से लेकर प्रचार तक की कमान सौंपी जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

राजस्थान से बीजेपी महिला मोर्चा की 15 महिलाओं की टोली 9 से 15 सितम्बर तक बिहार जाएगी. इनमें दस महिलाएं वो है जो पिछली टोली में बिहार गई थी, वहीं पांच नई महिला नेता है. इनमें भी पूर्व सांसद और विधायक शामिल है. ये महिलाएं बिहार में ग्राउंड लेवल पर रहकर लोगों से खासकर महिलाओं से संवाद करेंगी. इस दौरान सर्वे में पता करेगी कि लोग किसके पक्ष में है और क्यों है. क्योंकि राजस्थान से जाने वाली ये महिलाएं बिहार के लिए नई होगी जिससे वहां के वोटर्स खुलकर उनसे बात कर अपना रुख बता सकेंगे.

इसकी डेली रिपोर्ट तैयार करेगी कि कितने लोगों से सम्पर्क किया, पब्लिक की ओपिनियन क्या है. इसके बाद इस रिपोर्ट को सीधे केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेगी. इस फीडबैक के आधार पर पता चल सकेगा कि विधानसभा ग्राउंड पर बीजेपी गठबंधन कितना मजबूत है.

स्थायी तौर पर तीन दर्जन कार्यकर्ता होंगे तैनात
इधर बीजेपी से 33 महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं की टोली 15 सितम्बर को बिहार के लिए रवाना होगी. कार्यकर्ताओं नेताओं की यह टोली विधानसभा चुनाव तक स्थायी रूप से बिहार में रहेगी. बिहार पहुंचने के बाद इन्हें अलग अलग विधानसभा सीटों पर प्रभारी लगाया जाएगा. इस दौरान बिहार की टोली के साथ ही मारवाड़ी लोगों से सम्पर्क करने के साथ ही अन्य चुनावी कार्य भी संभालेंगे. साथ ही बिहार की जिन विधानसभा क्षेत्रों में मारवाड़ी वोटर्स की संख्या ज्यादा है, वहां होने वाली जनसभाओं में राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं की सभाएं तक आयोजित की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More