General Knowledge: सिर्फ रेगिस्तान ही नहीं नदियों के लिए भी जाना जाता है राजस्थान, क्या आप जानते हैं आपके शहर से कौन सी नदी गुजर रही है?

General Knowledge: राजस्थान को केवल रेगिस्तान के रूप में ही नहीं, बल्कि अपनी बहती नदियों के लिए भी जाना जाता है. क्या आपको पता है कि आपके शहर से कौन सी नदी गुजर रही है?   अगर नहीं तो आइये जानते हैं, वो भी विस्तार से…

General Knowledge: सिर्फ रेगिस्तान ही नहीं नदियों के लिए भी जाना जाता है राजस्थान, क्या आप जानते हैं आपके शहर से कौन सी नदी गुजर रही है?
Image Credit: Trending Quiz

General Knowledge: राजस्थान, जो रेगिस्तानी राज्य के रूप में जाना जाता है, अपनी मौसमी नदियों के लिए भी विशेष महत्व रखता है. इन नदियों की जिलेवार सूची जारी की गई है, जो सिंचाई और भूजल संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं.

अधिकांश नदियाँ अरावली की पहाड़ियों से उत्पन्न होकर पूर्व या पश्चिम दिशा में बहती हैं. पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ यमुना में विलीन होती हैं, जबकि पश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ खंभात की खाड़ी में गिरती हैं या रेगिस्तान में विलुप्त हो जाती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

ये नदियाँ और उनके बाढ़ क्षेत्र लाखों पशुओं के लिए चरागाह का काम करते हैं, जिससे पशुपालन को बल मिलता है. बीकानेर और चूरू जैसे जिलों को छोड़कर राज्य के लगभग हर जिले में नदियाँ मौजूद हैं.

अजमेर: सागरमती, सरस्वती, खारी, दाई, बनास, रूपनगढ़
अलवर: साबी (साहिबी), रूपारेल, काली, गौरी, सोता, अरवरी, चुहार
बांसवाड़ा: माही, अन्नस, छैनी
बाड़मेर: लूणी, सुकड़ी, मीठड़ी
बारां: पारबती (पार्वती), परवन
भरतपुर: चंबल, बराह, बाणगंगा, गम्भीरी, पार्वती, कुकुंड
भीलवाड़ा: बनास, कोठारी, बेडच, मेनाली, मानसी, खारी
बीकानेर: कोई नदी नहीं
बूंदी: कुराल (मांगली), मेज, ब्राह्मणी, घोड़ा पछाड़
चित्तौड़गढ़: बनास, बेडच, ब्राह्मणी, बागान, गम्भीरी, गुंजाली
चूरू: कोई नदी नहीं
दौसा: बाणगंगा, मोरेल
धौलपुर: चंबल, पारबती, गंभीर (उत्गन)
डूंगरपुर: सोम, माही, सोनी
हनुमानगढ़: घग्गर
जयपुर: बाणगंगा, बांडी (माशी), ढूंढ, मोरेल, साबी (साहिबी)-सोता, सखा, मन्था
जैसलमेर: कांकनी, चिंगान, लाठी, धोआ, ढोगरी
जालौर: लूणी, बांधी, जवाई, सूकड़ी, सागी
झालावाड़: काली सिंध, छोटी काली सिंध, आहु, निवाज, परवन
झुंझुनू: कांतली
जोधपुर: लूणी, मठड़ी, जोजड़ी, गुनाइमाता
करौली: गंभीर, चंबल, बनास
कोटा: चंबल, काली सिंध, पार्वती, आहु, निवाज, परवन
नागौर: लूणी, मन्था, हरसोर
पाली: लीलड़ी, बांडी, सुकड़ी, जवाई
प्रतापगढ़: जाखम, सीवान, माही
राजसमंद: खारी, कोठारी, बनास, चंद्रभागा
सवाई माधोपुर: चंबल, बनास, मोरेल, गम्भीरी
सीकर: कांतली, मन्था, पावटा, कावंत
सिरोही: पश्चिम बनास, सूकड़ी, पोसलीया, खाती, किशनवती, झूला, सुर्वता
श्री गंगानगर: घग्गर
टोंक: बनास, माशी, बांडी
उदयपुर: बनास, आहड़, बेडच, वाकल, गोमती, सोम, जाखम, साबरमती, सेई

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं