Maharana Pratap: कितने किलो का था महाराणा प्रताप का भाला, लंबाई जान रह जाएंगे दंग

Maharana Pratap: सीकर, राजस्थान की वीर भूमि ने हमेशा महापुरुषों को जन्म दिया है। आज इस आर्टिकल में पढ़ें महान योद्धा महाराणा प्रताप की गौरवशाली गाथा! 
 

Maharana Pratap: कितने किलो का था महाराणा प्रताप का भाला, लंबाई जान रह जाएंगे दंग
Image Credit: Maharana Pratap

Maharana Pratap: सीकर, राजस्थान की भूमि हमेशा से महापुरुषों और वीरों की धरती रही है, जो अपने वीर सपूतों पर गर्व करती आई है. आज हम आपको इस आर्टिकल में महान योद्धा महाराणा प्रताप की गाथा के बारे में बता रहे हैं.

1576 में हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हुआ युद्ध पूरी दुनिया के लिए आज भी एक मिसाल है. महाराणा प्रताप ने अपने 20,000 सैनिकों और सीमित संसाधनों के साथ अकबर की 85,000 सैनिकों वाली विशाल सेना का 30 वर्षों तक डटकर मुकाबला किया और स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत रहे, लेकिन अकबर उन्हें कभी बंदी नहीं बना सका.

Add Zee News as a Preferred Source

ऐसी थी उनकी वीरता कि हल्दीघाटी की यादें अकबर को सोते-सोते जगा देती थीं, और माना जाता है कि प्रताप की मृत्यु पर अकबर की आंखें भी नम हो गईं. उनकी उदारता का प्रमाण यह है कि उन्होंने युद्ध में पकड़ी गई बेगमों को सम्मानपूर्वक उनके पास वापस भेजा.

संसाधनों की कमी के बावजूद वे जंगल के कंद-मूल खाकर लड़ते रहे और दुश्मन के सामने सिर नहीं झुकाया. उनका घोड़ा चेतक भी उनकी वीरता का साथी बना, जो अंतिम क्षण तक लड़ता रहा.

चेतक की ताकत का अंदाजा इस बात से लगता है कि उसके मुंह के आगे हाथी की सूंड बांधकर उसे नियंत्रित किया जाता था. जब मुगल सेना पीछा कर रही थी, चेतक ने महाराणा प्रताप को पीठ पर लादकर 26 फीट का नाला एक छलांग में लांघ दिया, जिसे मुगल पार नहीं कर सके.

लोककथाओं के अनुसार, महाराणा प्रताप का भाला 81 किलो, छाती का कवच 72 किलो, और भाला, कवच, ढाल व दो तलवारों का कुल वजन 208 किलो था, जबकि उनकी लंबाई 7 फीट 5 इंच और वजन 110 किलो था—इतने वजन के साथ भी वे रणभूमि में अद्भुत पराक्रम दिखाते थे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More