Chomu News: शादी का झांसा देकर ठगी करता था भाई, 8 साल से फरार चल रहा मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Chomu News:  चौमूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई! शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य हरिओम जाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी खुद की लड़कियों की फोटो दिखाकर शादी करवाने का झांसा देता था.

Chomu News: शादी का झांसा देकर ठगी करता था भाई, 8 साल से फरार चल रहा मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Image Credit: Chomu News

Chomu News: चौमूं एसएचओ प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी की पहचान हरिओम जाट निवासी नंगला जीवण भरतपुर के रूप में हुई है. आरोपी खुद की लड़कियों की फोटो दिखाकर शादी करवाने का झांसा देता था और भोले-भाले लोगों को फंसा लेता था.

पिछले 8 साल से आरोपी फरारी काट रहा था और भेष बदल-बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसमें पता चला है कि आरोपी का भाई इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड है. इस गिरफ्तारी में हैड कॉन्स्टेबल सुखीराम, मदन लाल और नरेश की भूमिका सराहनीय रही.

Add Zee News as a Preferred Source

जयपुर के चौमूं से एक बड़ी खबर सामने आई है… जहां पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले आठ सालों से फरार चल रहा था और लगातार भेष बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था."SHO प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में चौमूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिओम जाट नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है.

भरतपुर के नंगला जीवण का रहने वाला हरिओम, लोगों को शादी का झांसा देकर ठगी करता था. आरोपी खुद की लड़कियों की नकली फोटो दिखाकर लोगों को फंसाता और उनसे मोटी रकम ऐंठता था. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड आरोपी का भाई है, जो अभी फरार है. आरोपी पिछले 8 सालों से लगातार वेश बदलकर फरारी काट रहा था. इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सुखीराम, मदनलाल और नरेश की अहम भूमिका रही.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bharatpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं