&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान के कोटपूतली में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कोटपूतली के बाजार स्थित एक दुकान पर छापा मारा. टीम ने मौके से 25 पीपे मिलावटी घी, 3 गैस सिलेंडर व चूल्हे जब्त किए हैं. वहीं एक अन्य दुकान से तेल व मसालों के सैंपल लेकर जांच के लैब में भिजवाए हैं.
टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि मैसर्स कमल जनरल स्टोर पर छापे के दौरान मालिक कमलकान्त स्वामी मिलावटी घी बेचता हुआ पाया गया. जांच में मौके से 25 पीपे यानी करीब 375 किलो मिलावटी घी जब्त किया गया.
साथ ही 3 गैस चूल्हे और 3 सिलेंडर भी मिले, जिनसे वनस्पति घी को गर्म कर मिलावटी घी तैयार किया जा रहा था. पूछताछ में मालिक ने कबूला कि वह अलवर से वनस्पति और खुला घी लाकर एक पीपे शुद्ध घी में 4 पीपे वनस्पति घी मिलाकर 5 पीपे मिलावटी घी तैयार करता है और उन्हें 500 रुपये प्रति किलो के भाव से बाजार में शुद्ध घी बताकर बेचता है.
टीम ने मिलावटी घी का सैंपल लेकर शेष 375 किलो घी सीज कर दिया. वहीं गोयल जनरल स्टोर पर भी खुला तेल और मसाले बिकते पाए गए, यहां से खुली मिर्च और तेल का सैंपल एक्ट में तथा धनिया, हल्दी और मिर्च के सैंपल सर्विलांस में लिए गए. साथ ही शक के आधार पर 35 किलो धनिया, 25 किलो मिर्च और 15 किलो हल्दी को सीज किया गया.
सभी सैंपल जांच के लिए जयपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने पर FSSA एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. जांच कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा और नेहा शर्मा मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!