&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: कांग्रेस में पूर्व बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन की घर वापसी हो गई है. कथित सीडी प्रकरण के सामने आने के बाद मेवाराम जैन को कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया था. मेवाराम जैन की वापसी के साथ अब बाड़मेर में कांग्रेस पार्टी के लिए समीकरण बनाना बड़ी चुनौती होगी क्योंकि कई बड़े नेता वापसी का विरोध कर रहे थे.
कथित सीडी प्रकरण के बाद कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक मेवाराम जैन को कांग्रेस ने वापस ले लिया है. मेवाराम जैन ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, 40 साल में कांग्रेस में रहा फिर 2 साल के लिए मैं कांग्रेस से बाहर रहा, कल मुझे फिर से पार्टी ने वापस ले लिया है. जैन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं ने मेरा साथ दिया, इसी वजह से घर वापसी हो पाई है.
पार्टी के नेताओं के विरोध करने के सवाल पर मेवाराम जैन ने कहा कि कल जब मेरी वापसी हुई तो बाड़मेर में दीपावली जैसा जश्न था, कल जब मैं बाड़मेर जाऊंगा तो मेरे प्रति लोगों का कितना प्रेम है, यह कल देखने को मिलेगा. मैं चाहता हूं कि अब सब साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें. यही मेरा लक्ष्य है.
पार्टी में विरोध कर रहे हैं, नेताओं को साथ लेकर चलने के सवाल पर जैन ने कहा मेरा प्रयास यही रहेगा कि हम सबको साथ लेकर चलें और किस तरह से कांग्रेस पार्टी मजबूत हो सके. बीजेपी के राज में सारा काम बंद पड़ा है, अस्पताल के हाल खराब है, सड़कों के हाल खराब है.
कथित सीडी प्रकरण पर मेवाराम जैन ने कहा कि यह सबको पता है कि यह सब क्यों हुआ था, मुझे कोर्ट ने इस मामले में क्लीनचिट दी है, जनता के सामने सारी बातें आ गई है, वह अब मुद्दा नहीं रहा है.
मुझे कांग्रेस से निकला तो भी मैंने कोई पार्टी विरोधी बात नहीं की. मैं हमेशा प्रयास करता रहा कि कैसे कांग्रेस में वापसी होगी, जनता सब जानती है, कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है. पिछली बातें सारी भूल कर सबको साथ लेकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!