पूर्व मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले- अनुभवहीन सरकार से ठगा महसूस कर रही जनता...

Rajasthan News: पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि राजस्थान में अनुभवहीन सरकार है, जिसकी वजह से पूरा राजस्थान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा.

पूर्व मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले- अनुभवहीन सरकार से ठगा महसूस कर रही जनता...
Image Credit: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: बहरोड़ में कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं असम प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अलवर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय बहरोड़ पहुंचे, जहां प्रदेश सचिव संजय यादव के नेतृत्व में साफा एवं फूल माला पहनाकर कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया गया.

इस दौरान कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि राजस्थान में अनुभवहीन सरकार है, जिसकी वजह से पूरा राजस्थान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है. डीजे कोर्ट बहरोड़ को नहीं मिलने पर भंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि बहरोड़ नीमराना क्षेत्र में सबसे ज्यादा केस है और कोर्ट हमेशा वहीं खुलता है जहां केस ज्यादा होते है, लेकिन बहरोड़ विधायक और सांसद ने मजबूत पैरवी नहीं की, जिसकी वजह से डीजे कोर्ट नहीं मिल पाया. क्षेत्र में में आए दिन चोरी की घटनाएं मर्डर हो रहे है और लो एंड ऑर्डर कहीं भी दिखाई नहीं देता है. भाजपा धरातल पर किए एक भी वादे पूरे नहीं कर पा रही हैं, जिसका जवाब आने वाले समय में जनता उनको जरूर देगी और जनता की भावना है कि एकमात्र कांग्रेस पार्टी बहरोड़ में मजबूती से विपक्ष की भूमिका निभा रही है.

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बताया कि मुख्यमंत्री का धर्म होता है जनता की सेवा करना लेकिन राजस्थान का मुख्यमंत्री राजस्थान में कम और दिल्ली के बड़े नेताओं की हाजिरी भरने में ज्यादा व्यस्त है. उनको दिल्ली में मकान बना लेना चाहिए जिससे राजस्थान की जनता की खून पसीने की कमाई का दुरुपयोग हवाई यात्राओं में नहीं हो. प्रदेश सरकार राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही है आए दिन बलात्कार दलितों पर अन्याय होते जा रहे है. जिसमें लगभग भाजपा के नेता या पदाधिकारी सम्मिलित पाए जाते हैं.

इस मौके पर मुंडावर विधायक ललित यादव, प्रदेश सचिव संजय यादव, पूर्व प्रधान रोहिताश्व चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव, दाताराम एडवोकेट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, दलीप अधाना, गोकुलचंद, लालचंद बोहरा, राज राजेश्वर सिंह, नवीन यादव, अनीश राव, शीशराम दूघेड़ा, कृष्ण कुमार, सत्येंद्र यादव,पंकज स्वामी, अमित योगी, पूर्णचंद्र, सुभाषचंद , सुखलाल जी, सुभाष चन्द जेलर, अभय यादव, हिमेश पटेल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.

रिपोर्टर- अमित यादव

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pratiksha Maurya