&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News : पूर्व उपराष्ट्रपति ने जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा से पूर्व विधायकों को मिलने वाली पेंशन के लिए अप्लाई किया है. धनखड़ कांग्रेस की टिकट पर किशनगढ़ से विधायक रहे चुके हैं. पूर्व विधायक को करीब 42 हजार की मासिक पेंश दि जाती है. हालांकि आपको बताते चले की राजस्थान में सांसद और विधायक दोनों रहे नेताओं को दोनों पदों की पेंशन दी जाती है.
74 साल के जगदीप धनखड़ ने अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. 21 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर धनखड़ ने इस्तीफे की जानकारी दी थी और स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था. जिसके बाद देशभर में राजनीति गर्मा गयी थी.
राजस्थान में एक पूर्व विधायक को क्या सुविधाएं मिलती है
राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना का लाभ, प्रथम श्रेणी के अधिकारी के बराबर की स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही रोडवेज बस यात्रा में दो निशुल्क पास और साल में 200 यात्रा की सुविधा मिलती है. साथ ही अकेले या सहयात्री के साथ देश में और स्पीकर की अनुमति से विदेश में यात्रा की सुविधा भी मिल सकती है. जिसके लिये एक साल में एक लाख रूपय तक पुनर्भरण शामिल है. साथ ही राजस्थान के डाक बंगलों में हर महीने कम से कम 5 दिन रियातती दर पर विश्राम की सुविधा समेत कई सहूलियत मिलती है.
जानकारी के लिए बता दें कि वैसे तो राजस्थान में पूर्व विधायक को 35 हजार की पेंशन मिलती है लेकिन अगर पूर्व विधायक की आयु 70 से ज्यादा है तो 20 फीसदी ज्यादा और 80 साल से ज्यादा आयु है तो 30 फीसदी ज्यादा पेंशन मिलती है. इसलिए पेंशन करीब 42 हजार के आस पास पूर्व उपराष्ट्रपति को मिल सकती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!