&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: प्रथम पूज्य भगवान गणेश की चतुर्थी पर आज शहर सहित जिलेभर में गणेश मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन के साथ उनके दर्शन के लिए अल सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं का रैला दिखाई देगा. शहर के प्रसिद्ध रातानाडा गजानन मंदिर हो या सोजती गेट के गणेश या फिर इश्किया गणेश हर मंदिर को इस बार विशेष रूप से सजाया गया है.
मंदिरों में सुबह मंगला आरती के साथ आमजन के दर्शन के लिए मंदिरों के पट खोल दिए जाएंगे. रातानाडा स्थित गजानन मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 51000 लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा. इसके लिए मंदिर परिसर में बीते दो दिन से लड्डू बनाने का काम चल रहा है. कारीगर गोंद, मेवा, मिश्री कलाकंद आदि से लड्डू बना रहे हैं.
मंदिर के पुजारी महेश अबोटी ने बताया- इस बार गणेश चतुर्थी पर बुधवार का विशेष संयोग बना रहा है, जो विशेष फलदाई रहता है. ऐसे में भगवान गणपति को लड्डू, मोदक का भोग लगाया जाएगा. इसके साथ ही मेवे के बने 101 किलो लड्डू भी बनवाए जा रहे हैं. भगवान को भोग लगाने के बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के तौर पर लड्डू बांटे जाएंगे. वही मंदिर में गणेश चतुर्थी के मौके पर होने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. यहां पर मंदिर के स्वयंसेवक भी सेवाएं देंगे वहीं महिला और पुरुषों के लिए अलग से लाइन बनाई गई है. सुरक्षा के लिए पुलिस का भारी जाब्ता भी तैनात किया जाएगा ताकि भक्तों को दर्शन करने के दोरान किसी प्रकार की समस्या ना हो सके.
गणेश चतुर्थी के साथ ही कल कई लोगो द्वारा अपने घरों में भी गणेश प्रतिमाए स्थापित कर दस दिन तक उनका पूजन किया जाएगा एवं अनन्त चतुर्थदर्शी को विसर्जन किया जाएगा. इसके लिए आज दिन भर बाजारों में सडको के किनारे रंग बिरंगे गणेश प्रतिमाए सजी हुई थी, जो लोगों को अपनी ओर आकृषित कर रही थी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!