राजस्थान में गार्गी और बालिका प्रोत्साहन योजना संकट में, दो लाख बालिकाएं प्रभावित

Rajasthan Gargi Yojana  : राजस्थान की लगभग दो लाख बालिकाएं इस योजना के तहत मिलने वाले सम्मान व प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रही हैं. आवेदन प्रारंभ न होने से छात्राओं और उनके अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है.

राजस्थान में गार्गी और बालिका प्रोत्साहन योजना संकट में, दो लाख बालिकाएं प्रभावित

Jaipur News : राजस्थान की प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित करने वाली गर्गी और बालिका प्रोत्साहन योजना इस बार संकट में पड़ती दिख रही है, हर साल प्रदेश में 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं के लिए इन योजनाओं के आवेदन अक्टूबर से पहले शुरू हो जाते थे और समय पर पुरस्कृत किया जाता रहा है, लेकिन इस बार आधा नवंबर बीतने के बावजूद भी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है.

राज्य भर की लगभग दो लाख बालिकाएं इस योजना के तहत मिलने वाले सम्मान व प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रही हैं. आवेदन प्रारंभ न होने से छात्राओं और उनके अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है. शिक्षा विभाग के स्तर पर अभी आवेदन पोर्टल सक्रिय न होने से प्रक्रिया शुरू होने की अवधि लगातार कम होती जा रही है.

ऐसे मे 2 दिन बाद से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू की जानी हैं, जिससे छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन पर अतिरिक्त शैक्षणिक दबाव रहेग.। वहीं दिसंबर में शीतकालीन अवकाश के कारण कार्यदिवस और कम हो जाएंगे. ऐसे में आवेदन और चयन प्रक्रिया के लिए महज ढाई महीने का समय ही शेष नहीं बचा है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाली ये दोनों योजनाएं वर्षों से छात्राओं की प्रेरणा का मजबूत आधार रही हैं. ऐसे में आवेदन प्रक्रिया में देरी से छात्राओं के मन में इस वर्ष समय पर योजना के लाभ मिलने को लेकर आशंका बढ़ती जा रही है. अभिभावकों ने विभाग से शीघ्र आवेदन शुरू करने की मांग की है, ताकि योग्य छात्राओं को सम्मान मिलने में कोई व्यवधान न आए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news