Jaipur News: राजस्थान में पहली बार घूमर फेस्टिवल को लेकर प्रदेश की महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि घूमर नृत्य राजस्थान का पारंपरिक नृत्य व सांस्कृतिक पहचान है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान में पहली बार घूमर फेस्टिवल को लेकर प्रदेश की महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि घूमर नृत्य राजस्थान का पारंपरिक नृत्य व सांस्कृतिक पहचान है. यह आयोजन राज्य के सातों संभाग मुख्यालयों पर एक ही दिन 19 नवंबर को भव्य रूप में आयोजित होने जा रहा है. वहीं इसी दिन जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड पर राज्यस्तरीय घूमर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा.
घूमर महोत्सव पर दिशा निर्देश
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की अध्यक्षता में घूमर महोत्सव-2025 की तैयारी एवं समन्वय के संबंध में आज राजस्थान पर्यटन भवन में जनप्रतिनिधियों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक ली. दीया कुमारी ने बताया कि जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर में 19 नवंबर को आयोजित हो रहा. यह घूमर महोत्सव राजस्थान की कला संस्कृति से छंटा बिखेरेगा. इसमें 12 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाएं और किसी भी उम्र की महिलाएं इसमें भाग ले सकेगी.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में सर्दी की दस्तक, माउंट आबू में कड़ाके की ठंड शुरू, जानें मौसम का ताजा अपडेट
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने स्कूल-कॉलेज की छात्राओं, गृहणियों, प्रोफेशनल डांसर, कामकाजी महिलाएं का आह्वान किया कि वे इस नृत्य फेस्टिवल में भाग लें और अपनी कला संस्कृति को बढ़ावा दें. दीया कुमारी ने सभी को घूमर महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की बात कही. उन्होंने फेस्टिवल में पधारने वाले दर्शकों से भी पारंपरिक वेशभूषा में आने का आहवान किया.
घूमर फेस्टिवल में भाग लेने के लिए निःशुल्क पंजीकरण
राजस्थान पर्यटन विभाग की website- ghoomar.rajasthan.gov.in पर निःशुल्क पंजीकरण किया जा सकता है. नृत्य तैयारी के लिए सातों शहर में निःशुल्क वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है. 11 से 16 नवंबर जयपुर में जवाहर कला केंद्र में 6 दिवसीय वर्कशॉप चालू है. साउंड ट्रेक पर घूमर के आयोजन के लिए विशेष रूप से साउंड ट्रैक तैयार करवाया गया है. सातों संभाग में वही साउंड ट्रैक पर घूमर नृत्य किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- जयपुर में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के नाम पर फर्जीवाड़ा, बियानी कॉलेज समूह के ट्रस्ट पर गंभीर आरोप
जयपुर में लाइव म्यूजिक पर होगा घूमर
राज्यस्तरीय घूमर फेस्टिवल जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड पर भव्य आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर गणगौर घूमर डांस अकादमी की कार्यकारी निदेशक ज्योति तोमर के निर्देशन में अकादमी के सदस्यों तथा जयपुर से चयनित सदस्यों द्वारा लाइव म्यूजिक पर घूमर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!