Jaipur News: गोविंदगढ़ में स्मार्ट मीटर के बिल से लगा जोरदार करंट, बंद पड़े मकान का आया इतना बिजली का बिल कि पर्चा देख उड़े होश...

Jaipur News: गोविंदगढ़ में स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी! बिना रहवासी के घर आया 36 हजार का बिजली बिल. उपभोक्ता परेशान, बिजली विभाग के चक्कर काट रहे.

Jaipur News: गोविंदगढ़ में स्मार्ट मीटर के बिल से लगा जोरदार करंट, बंद पड़े मकान का आया इतना बिजली का बिल कि पर्चा देख उड़े होश...
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: चौमूं के गोविंदगढ़ में स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी से एक उपभोक्ता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्टेट बैंक के सामने स्थित मीणा कॉलोनी में रहने वाले एक उपभोक्ता के घर में स्मार्ट मीटर लगा हुआ है, लेकिन हैरानी की बात है कि इस मकान में कोई भी नहीं रहता है. बावजूद इसके, उपभोक्ता के नाम 36 हजार रुपये का बिजली बिल आया है.

उपभोक्ता प्रदीप सोनी ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटे, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. सोनी का कहना है कि जब घर में कोई नहीं रहता है तो बिल कैसे आ सकता है? यह बिल्कुल गलत है और विभाग को इसे ठीक करना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

स्मार्ट मीटर की इस गड़बड़ी ने उपभोक्ताओं के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है. लोगों का कहना है कि विभाग को स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता और उनकी कार्यप्रणाली पर ध्यान देना चाहिए. इस तरह की घटनाएं उपभोक्ताओं का विश्वास बिजली विभाग से कम कर रही हैं.

वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा. लेकिन उपभोक्ताओं को अभी तक कोई राहत नहीं मिली है. इस मामले ने गोविंदगढ़ में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए विभाग को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं