&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News : राजस्थान में पार्वती-कालीसिंध परियोजना यानी रामसेतू का काम जल्द ही ग्राउंड पर नजर आएगा. पूर्वी राजस्थान की इस परियोजना से करोड़ों लोगों की प्यास बुझेगी. सालों का इस प्रोजेक्ट का काम अब धरातल पर दिखने लगेगा.
बारिश के बाद ग्राउंड पर शुरू होगा काम
राजस्थान में ERCP यानी पार्वती कालीसिंध परियोजना किसी सपने से कम नहीं है.जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना की नींव रखी तो 17 साल का विवाद खत्म हो गया. लेकिन अब बहुत जल्द धरातल पर इसके परिणाम दिखाई देंगे. जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का कहना है कि जनवरी फरवरी से कॉन्ट्रेक्टर्स फील्ड में काम शुरू करेंगे. विभाग ने 50 प्रतिशत टेंडर पूरे कर लिए है. अभी बारिश का सीजन है,ऐसे में अभी काम नहीं हो सकता है. बारिश के बाद ग्राउंड पर काम शुरू होगा. गौरतलब है कि भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने पार्वती कालीसिंध परियोजना की नींव रखी थी.
बर्बाद पानी का रोका जाएगा
पार्वती कालीसिंध पहले जब प्रोजेक्ट का ईआरसीपी था, तब इस परियोजना में ईसरदा बांध,नवनेरा बांध को बनाया था. लेकिन बाद में इस परियोजना को पार्वती कालीसिंध में जोड दिया, जिसे अब रामसेतु के नाम भी जाना जाता है. जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का कहना है कि राजस्थान से पानी बहकर कालीसिंध और अन्य नदियों का जल बंगाल की खाड़ी में चला जाता है, उसे रोककर प्रदेश की जनता के उपयोग में लेने की तैयारी की जा रही है. ERCP के तहत कई बांध तैयार किए जा चुके है.
पहले चरण में ये काम होंगे
इस प्रोजेक्ट के जरिए राजस्थान के 21 जिलों की प्यास बुझ पाएगी. पहले चरण में बीसलपुर और ईसरदा बांध तक पानी पहुंचेगा. रामगढ़ बैराज,महलपुर बैराज, नौनेरा में नहरी तंत्र बनेंगे. मेज नदी पर पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा. 2.6 किमी.टनल बनेगी. परियोजना में 158 बांध-तालाब,अन्य जल स्रोतों तक पानी पहुंचेगा. 45 हजार करोड के इस प्रोजेक्ट से 2.80 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी. पूर्वी राजस्थान के 3.50 करोड़ लोगों को पीने का पानी मिल सकेगा. राजस्थान में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!