कोटपूतली में तेज बारिश से गोवर्धन योगी का मकान मलबे में तब्दील, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

Kotputli Rain Update: राजस्थान में जयपुर के कोटपूतली क्षेत्र में हो रही तेज बारिश से ग्रामीण इलाकों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. जिले के भाबरू गांव स्थित योगी मोहल्ले में बीती देर रात तेज बारिश ने एक परिवार की जिंदगी पर कहर बनकर दस्तक दी. अचानक एक रिहायशी मकान भरभराकर गिर पड़ा. 

कोटपूतली में तेज बारिश से गोवर्धन योगी का मकान मलबे में तब्दील, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
Image Credit: kotputli rainSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: कोटपूतली क्षेत्र में हो रही तेज बारिश से ग्रामीण इलाकों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. जिले के भाबरू गांव स्थित योगी मोहल्ले में बीती देर रात तेज बारिश ने एक परिवार की जिंदगी पर कहर बनकर दस्तक दी. अचानक एक रिहायशी मकान भरभराकर गिर पड़ा.

हादसे में गोवर्धन योगी का पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया. मकान गिरने से परिवार बेघर हो गया और खुले आसमान तले रात गुजारने को मजबूर हो गया. ग्रामीणों के अनुसार, लगातार बारिश से मकान की दीवारें पहले से ही कमजोर हो चुकी थीं. बीती रात जब घर के लोग रोज़मर्रा के कामों में लगे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज़ के साथ मकान ढह गया.

Add Zee News as a Preferred Source

गनीमत रही कि परिवार समय रहते बाहर निकल आया, वरना हादसा बड़ा हो सकता था. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगाई है.

पीड़ित गोवर्धन योगी का कहना है कि बरसों की मेहनत से बनाया गया उनका आशियाना अब पूरी तरह खंडहर बन चुका है. परिवार के पास सिर छुपाने तक की जगह नहीं बची. उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग करते हुए कहा है कि बिना मदद के दोबारा छत डाल पाना संभव नहीं है. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने और मकान पुनर्निर्माण के लिए मुआवजा दिलवाने की मांग की है.

बता दें कि सावन का महीना कत्म हो चुका है लेकिन राजस्थान में भादो के महीने में भी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियों के चलते आम जन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार सोमवार, 2 सितंबर को राजस्थान के 18 से अधिक जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इन जिलों में भीषण बारिश आज लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर सकती है.

भारी बारिश के चलते जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, करौली सहित आसपास के इलाकों में तेज़ मेघगर्जना के साथ भारी से अति भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है. इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ सतही हवाएं भी चल सकती हैं. संभावित खतरे को देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

अन्य जिलों धौलपुर, चूरू, झुंझुनूं, टोंक, अजमेर, भरतपुर, सीकर, नागौर, अलवर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ समेत आसपास के क्षेत्रों में भी तेज़ बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में भी तेज़ मेघगर्जना और अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More