Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता डोटासरा का बड़ा बयान, बोले- CM को काला झंडा...

Rajasthan Politics: सीएम भजनलाल को काला झंडा दिखाने के मामले ने कांग्रेस बनाम भाजपा की सियासी जंग को और अधिक गर्मा दिया है. विपक्ष सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगा रहा है, वहीं प्रशासन कानून व्यवस्था का हवाला दे रहा है.

Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता डोटासरा का बड़ा बयान, बोले- CM को काला झंडा...
Image Credit:

Rajasthan News: राजस्थान में सियासी हलचल तब तेज हो गई जब सीएम को सीकर में काले झंडे दिखाने के आरोप में NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा को गिरफ्तार किया गया. इस गिरफ्तारी के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए. डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत अन्य नेताओं ने गुरुवार को डीजीपी यूआर साहू से मुलाकात की और गिरफ्तारी को लेकर आपत्ति जताई.

हालांकि, डीजीपी से हुई बातचीत से संतुष्ट नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने डीजीपी ऑफिस के बाहर धरना शुरू कर दिया. धरने के दौरान डोटासरा ने सीकर एसपी को फोन कर फटकार लगाई और कहा कि NSUI नेता ओमप्रकाश नागा के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक काला झंडा दिखाने पर क्या बवाल हो गया? अगर यही मापदंड है तो अब वे खुद सीएम को हर दौरे में काले झंडे दिखाएंगे.

डोटासरा ने आरोप लगाया कि सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) के इशारे पर पुलिस ओमप्रकाश को प्रताड़ित कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को आदेश दिए जा रहे हैं कि नागा को पीटा जाए, उसे कोर्ट में देर से पेश किया जाए और उसके परिवार वालों पर भी केस दर्ज किए जाएं.

क्या है पूरा मामला?
घटना की 19 अप्रैल को हुई थी, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीकर दौरे पर थे. इसी दौरान NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने जयपुर रोड पर सीएम के काफिले के सामने जाकर काले झंडे लहराए. इसके बाद 23 अप्रैल को नागा ने उद्योग नगर थाने में आत्मसमर्पण किया. कोर्ट में पेशी के दौरान नागा ने सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाए और कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजों की तरह व्यवहार कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ेंRajasthan Newsऔर पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source