प्रदेशभर में कांग्रेस बनाएगी 50 लाख सदस्य: गोविंद सिंह डोटासरा
Advertisement

प्रदेशभर में कांग्रेस बनाएगी 50 लाख सदस्य: गोविंद सिंह डोटासरा

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान 31 मार्च, 2022 तक चलेगा. इसमें पेपर मेंबरशिप के साथ ही डिजीटल मेंबरशिप का माध्यम भी रखा गया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति जो कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा में विश्वास करता है, वो सहज रूप से कांग्रेस सदस्यता ले सकता है.  

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा.

Jaipur: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डिजीटल सदस्यता अभियान के प्रभारी के राजू के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश में चलाए जाने वाले डिजीटल सदस्यता अभियान को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त 2-2 कॉर्डिनेटरों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की. 

प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज दोपहर 3.30 बजे वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश स्तर पर 11 स्टेट कॉर्डिनेटर्स को नियुक्त कर संभागवार जिम्मेदारी दी गई. ये कॉर्डिनेटर्स विधानसभावार नियुक्त किए गए. साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 7 चीफ एनरोलरों को नियुक्त किया जाएगा और प्रत्येक चीफ एनरोलर की 30-40 बूथों पर सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी रहेगी. प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रदेश के 52 हजार 62 बूथों में प्रत्येक बूथ पर 100 लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे बूथ स्तर पर नियुक्त 2 एनरोलरों के माध्यम से पूरा किया जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः Jaipur: कोरोना की तीसरी लहर से लोगों में दहशत, हवाई उड़ानें ठप

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान 31 मार्च, 2022 तक चलेगा. इसमें पेपर मेंबरशिप के साथ ही डिजीटल मेंबरशिप का माध्यम भी रखा गया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति जो कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा में विश्वास करता है, वो सहज रूप से कांग्रेस सदस्यता ले सकता है.  

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रदेशभर में 50 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. प्रदेशभर में संभाग विधानसभावार नियुक्त किए गए. कॉर्डिनेटर्स प्रत्येक बूथ पर चीफ एनरोलर की भूमिका में काम करने वाले एनरोलरों से समंवय स्थापित कर उनका सहयोग करेंगे. 

यह भी पढ़ेंः Rajasthan में पीले सोने का काला कारोबार, 235 बोगस फर्मों के जरिए विदेश भेजे 2400 करोड़

वर्चुअल बैठक को डिजीटल सदस्यता अभियान के प्रभारी के राजू ने स्लाइड के माध्यम से विधानसभा एनरोलर्स को पूरी प्रक्रिया से अवगत करवाया गया और सांसद जोथीमनी सेन्नीमलाई ने कहा कि एनरोलर के रूप में महिलाओं को जिम्मेदारी देकर सदस्यता अभियान में महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाए. 

प्रदेश कांग्रेस की ओर से डिजीटल सदस्यता अभियान हेतु जोधपुर संभाग में प्रदेश कांग्रेस सचिव सचिन सर्वटे, उदयपुर संभाग में कमल शर्मा, कोटा संभाग में सायनतनी रॉय, बीकानेर संभाग में कैप्टन अरविन्द कुमार,  रघुवीर सिंह जयपुर संभाग में  दिनेश सुंडा, राकेश सहारण, भरतपुर संभाग में महेश अग्रवाल, अवधेश बैरवा अजमेर संभाग में नरेश चौधरी पूजा वर्मा को स्टेट कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है. 

 

 

Trending news