&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए मौजूदा सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. डोटासरा ने भाजपा की सरकार को 'पर्ची सरकार' की संज्ञा देते हुए कहा कि यह शासन जनहित के फैसलों में पूरी तरह विफल रहा है.
'निरुत्तर' बन गए सक्षम स्तर के दफ्तर
डोटासरा ने ट्वीट में लिखा कि भाजपा शासन में फैसले लेने वाले सक्षम स्तर के दफ्तर 'निरुत्तर' बनकर रह गए हैं. उन्होंने सरकार पर अकर्मण्यता और नीति विहीनता का आरोप लगाया और कहा कि इसी कारण प्रदेश विकास के बजाय गर्त की ओर जा रहा है.
जनकल्याण के बजाय भाषण और निरीक्षण
ट्वीट में उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं पर भी सवाल उठाया. डोटासरा का कहना है कि भाजपा शासन में जनकल्याण की जगह सिर्फ समीक्षा बैठकों, भाषणों और औचक निरीक्षणों का दौर चल रहा है. इससे जनता को कोई ठोस राहत नहीं मिल रही.
भाजपा की #पर्ची_सरकार में जनहित के निर्णयों पर "सक्षम स्तर" का दफ्तर केवल "निरुत्तर" बनकर रह गया है।
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) June 18, 2025
सरकार की अकर्मण्यता से निर्णय और नीति की शून्यता प्रदेश को गर्त में धकेल रही है। भाजपाई शासन में जनकल्याण की जगह सिर्फ समीक्षा, भाषण और औचक निरीक्षण रह गए हैं।
- पीने के पानी…
पानी-बिजली संकट पर चिंता
डोटासरा ने राज्यभर में पीने के पानी की किल्लत और इसको लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सरकार की घोषणाओं के बावजूद सड़कों पर जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है.
बिजली व्यवस्था की बदहाली
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में पहली बारिश में ही बिजली तंत्र चरमरा गया है. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, लेकिन शिकायत दर्ज कराने पर कोई फोन उठाने वाला नहीं मिला. इससे आमजन की परेशानी और सरकार की लापरवाही साफ उजागर होती है.
नीतिगत ठहराव से जनता बेहाल
डोटासरा का यह हमला ऐसे समय पर आया है जब मानसून की दस्तक के साथ ही बुनियादी सेवाएं ध्वस्त हो रही हैं. उनका मानना है कि भाजपा सरकार नीति और निर्णय की दिशा में ठहराव की शिकार है, और इससे जनता का भरोसा टूटता जा रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!