राहुल गांधी की यात्रा को डोटासरा का साथ, बोले– हर कार्यकर्ता तैयार

Rajasthan News: दिल्ली से पटना रवाना होते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर एसआई भर्ती में नाकामी का आरोप लगाया. वहीं, 75 वर्ष में रिटायरमेंट के मामले में दिए गए मोहन भागवत के बयान पर भी निशाना साधा.

राहुल गांधी की यात्रा को डोटासरा का साथ, बोले– हर कार्यकर्ता तैयार
Image Credit: Govind Singh Dotasra

Rajasthan News: पटना जाने के लिए दिल्ली पहुंचे पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि एसआई भर्ती पर सरकार फैसला नहीं ले सकी. इसलिए कोर्ट ने सरकार के मुंह पर तमाचा मारा है. उन्होंने कहा कि अब सरकार एसआई भर्ती को डबल बेंच में ले जाकर उलझाने वाली है. उन्होंने कहा कि एसओजी दो साल में भी पता नहीं कर पाई की पेपर चोर कौन है? इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा को निरस्त करने के मामले में सरकार दो गुटों में बटी हुई दिखती है, जिसमें एक किरोड़ी लाल मीणा का गुट है और दूसरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गुट है. उन्होंने कहा कि बीजेपी पेपर चोरी के मामले में कांग्रेस पर आरोप लगाकर सत्ता में आई थी, लेकिन 2 साल बाद भी इस भर्ती को निरस्त नहीं कर सकी.

75 वर्ष में रिटायरमेंट के मामले में दिए गए मोहन भागवत के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हर व्यक्ति की कथनी और करनी में फर्क है. मोहन भागवत 75 वर्ष पर दिए अपने पुराने बयान से पलट चुके हैं. राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए पटना जा रहे गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और इस लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति देने के लिए कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की तरह मैं भी पटना जा रहा हूं.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गुरुवार को बिहार के बेतिया पहुंचे और राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दरभंगा में गाली दिए जाने के मामले की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा अस्वीकार्य है और लोकतंत्र में शिष्टाचार बनाए रखना आवश्यक है. पायलट ने स्पष्ट किया कि इस बयान से उनका या कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More