गोविंददेवजी मंदिर में 7 जून को मनाई जाएगी निर्जला एकादशी, 16 घंटे होंगे दर्शन

Govind Dev Ji Temple: राजस्थान के जयपुर शहर आराध्य गोविंद देवजी सहित अन्य मंदिरों में कल यानी 7 जून को निर्जला एकादशी का उत्सव मनाया जाएगा. देवालयों में जल का दान करने के साथ ही विशेष झांकियां सजाई जाएंगी.

गोविंददेवजी मंदिर में 7 जून को मनाई जाएगी निर्जला एकादशी, 16 घंटे होंगे दर्शन
Image Credit: Govind Dev Ji Temple

Govind Dev Ji Temple: राजस्थान के जयपुर शहर आराध्य गोविंद देवजी सहित अन्य मंदिरों में कल निर्जला एकादशी उत्सव मनाया जाएगा. साल की सभी एकादशियों में सर्वश्रेष्ठ और भगवान विष्णु की आराधना के लिए खास निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

देवालयों में जल का दान करने के साथ ही विशेष झांकियां सजाई जाएंगी. गोविंदेदवजी मंदिर सहित शहर के अन्य वैष्णव मंदिरों में निर्जला एकादशी कल मनाई जाएगी. गोविंद देवजी मंदिर में दर्शनार्थियों की संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन ने निर्जला एकादशी पर दर्शन की व्यवस्था में कई परिवर्तन किए हैं. मंदिर प्रबंधन ने मंदिर परिसर और जगमोहन में खड़े न रहने की अपील की है. साथ ही मोबाइल फोन से रील बनाने पर भी पाबंदी रहेगी. तड़के से रात तक गोविंद देवजी मंदिर में होली की तरह मंदिर में दर्शन व्यवस्था लागू की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

सुबह मंगला से शयन झांकी तक ठाकुरजी करीब 16 घंटे दर्शन देंगे. मंगला झांकी सुबह साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक होगी. जगह-जगह पंखे और कूलर लगाए गए हैं. मंदिर में जूते-चप्पल खोलने की कोई व्यवस्था नहीं रहेगी. दर्शनार्थियों को मटके में जल घर से ही भर कर लाना होगा.

मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश केवल मुख्य द्वार से ही होगा. ब्रह्मपुरी और कंवर नगर से आने वाले श्रद्धालुओं का भी प्रवेश मंदिर मुख्य द्वार से प्रवेश कर सकेंगे. मंदिर के पीछे कुएं वाले गेट से प्रवेश निषेध रहेगा. दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं का निकास पीछे जय निवास बाग की तरफ से होगा.

असुविधा से बचने के लिए हृदय रोगी, डायबिटीज व ब्लड प्रेशर के रोगी, सांस की तकलीफ व अन्य किसी बीमारी से ग्रसित भक्तों से मंदिर नहीं आने की अपील की है. पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथ जी, राधादामोदर जी, इस्कॉन मंदिर, कृष्ण बलराम मंदिर, मदन मोहन जी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी. तड़के मंगला झांकी का समय बढ़ाकर दो घंटे किया गया है.

अब तक यह व्यवस्था जन्माष्टमी, होली, दीपावली और नववर्ष पर ही होती है. मंदिर के बाहर से जगमोहन तक छाया के साथ ही जगह-जगह पंखे-कूलर और पांच जगह प्याऊ लगाई जाएगी. करीब 200 स्वयंसेवक और पुलिस कर्मी ड्यूटी देंगे.

Reporter- Deepak Goyal

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.