Jaisalmer News: रक्षाबंधन पर हरियालो राजस्थान थीम के तहत हुआ पौधरोपण, पौधो पर रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का लिया संकल्प

Jaisalmer News: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक अनूठा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. 

Jaisalmer News: रक्षाबंधन पर हरियालो राजस्थान थीम के तहत हुआ पौधरोपण, पौधो पर रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का लिया संकल्प
Image Credit: Jaisalmer News

Jaisalmer News: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक अनूठा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम पीएम श्री 2 एमडी महादेव नगर स्कूल में आयोजित हुआ, जिसमें ईटीएफ के कर्नल मोहन सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और पौधारोपण कर कार्यक्रम किया गया.

इस मौके पर स्कूल की छात्राओं ने कर्नल मोहन सिंह को राखी बांधकर रक्षा सूत्र का पर्व मनाया और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया. कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि छात्राओं ने केवल एक-दूसरे या अतिथियों को ही नहीं, बल्कि पौधों पर भी रक्षा सूत्र बांध कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

इस आयोजन ने रक्षाबंधन के पारंपरिक त्योहार को पर्यावरण रक्षा से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायक संदेश दिया. छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने मिलकर दर्जनों पौधे लगाए और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी ली गई.

कार्यक्रम में कर्नल मोहन सिंह राठौड़ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन के रक्षक हैं, हमें उनकी रक्षा करनी चाहिए जैसे हम अपने परिवार की करते हैं." उन्होंने इस पहल को भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक कदम बताया.

विद्यालय परिवार, स्थानीय लोगो और ईटीएफ की टीम ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया. इस मौके पर स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में भाग लिया. रक्षाबंधन पर वृक्षों की रक्षा का यह संकल्प एक मिसाल बनकर उभरा है, जो आने वाले समय में समाज को प्रकृति के प्रति और अधिक जागरूक करेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhalawar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More