&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Hanuman Beniwal: हनुमान बेनीवाल बीते 2 महीने से अधिक समय से SI भर्ती रद्द करने के लिए आंदोलनरत हैं. जयपुर के शहीद स्मारक पर उनका धरना जारी है. इस दौरान हनुमान बेनीवाल कई ऐसे बयान देते हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं. बेनीवाल की शिकायत है कि उनके समर्थित युवा टाइम पर नहीं आते हैं.
हनुमान बेनीवाल अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने एक बार कहा था, "नरेश मीणा ने ठीक किया, मैं होता तो एसडीएम को 3-4 थप्पड़ और जड़ता." इसके अलावा, 2009 में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के साथ उनकी नोंकझोंक भी चर्चा में रही थी. इन बयानों ने सियासी गलियारों में काफी हलचल मचा दी थी.
कड़क बोली और सख्त अंदाज के हनुमान बेनीवाल से राजस्थान का हर शख्स अच्छे से वाकिफ है. बेनीवाल ने हाल ही में एक बयान दिया है, ज्सिमे वो समय को लेकर युवाओं को टांकते सुनाई दे रहे हैं, बेनीवाल ने इस बयान में कहा कि हर जगह मैं नहीं आ रहा हूँ, तो कोई दिक्कत नहीं. तुम खुद (तुम खुद पार्टी के जो वरिष्ट लोग है वो वहां पहुंच सकते हो) इसके आगे हनुमान बेनीवाल ने कहा कि के चीज का ध्यान जरूर रखें कि समय का पंक्चुअल.... बोले कि अब आप मुझे ही पूछ लो कि 'भाई साहब आप तो लेट हो जाते हो'... हनुमान बेनीवाल ने ऐसा कहने वालों से कहा कि तुम्हें क्या करना है कि मैं लेट हो जाता हूँ... तुम तो अब आए हो चार साल पहले... मैं तो शुरू से ही लेट होते-होते आया हूँ…
हनुमान बेनीवाल आगे बोले कि अगर मैंने लेट नहीं होता, तो मैं लड़ता नहीं, तो अभी तक यहां कैसे पहुँचता? "मैं लेट हो गया ना... मेरे पास सारी चीज होती, तो मैं लेट कैसे होता. मंत्री बनकर सेठ हो जाता कहीं-कहीं... मैं लेट हो गया, लेकिन तुम लेट मत हो.
सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा कि, 1:30 बजे इस आदमी को यहां खड़ा मिलना है. मतलब 1:30 बजे तुम्हें भी मिलना है, तो तुम 1:35 पर नहीं मिलोगे, तो ‘मैं तुम्हारा वेट नहीं करूंगा, तुम मेरा वेट करोगे’. तब राजस्थान आगे बढ़ेगा. तुम्हें तो मजा आ रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!