Ras Exam Date: अब RAS परीक्षा को लेकर हनुमान बेनीवाल ने रखी ये मांग, एसआई भर्ती के साथ-साथ युवाओं को एक और आस!

Ras Exam Date: राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग के बीच अब आरएएस भर्ती और अन्य परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाने की मांग उठने लगी है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने युवाओं की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया है.

Ras Exam Date: अब RAS परीक्षा को लेकर हनुमान बेनीवाल ने रखी ये मांग, एसआई भर्ती के साथ-साथ युवाओं को एक और आस!
Image Credit: Hanuman Beniwal on Ras Exam Date:

Hanuman Beniwal on Ras Exam Date: राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग के बीच अब आरएएस भर्ती और अन्य कई परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाने की मांग उठने लगी है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने युवाओं की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि आरएएस मुख्य परीक्षा और व्याख्याता परीक्षा की तिथि को स्थगित कर आगे बढ़ाया जाना चाहिए. उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने और इन दोनों परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया है.

इस मामले में युवाओं का धरना भी जारी है, जिसमें राजस्थान युवाशक्ति एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मीणा के नेतृत्व में शहीद स्मारक, जयपुर में प्रदर्शन किया जा रहा है. युवा अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं.

एसआई भर्ती के मुद्दे पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि यह लड़ाई अब सिर्फ भर्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के युवाओं की इज्जत, मेहनत और भविष्य की लड़ाई बन चुकी है. उन्होंने कहा कि सरकार को यह भर्ती रद्द करनी ही होगी और वे इस सरकार को झुका कर ही दम लेंगे. बेनीवाल ने अपने पहले के बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह आर-पार की लड़ाई है और वे अपनी बात पर कायम हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

विधायक मनीष यादव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर स्कूल व्याख्याता/द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा-2024 की तारीख बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पदों की संख्या प्रदेश में रिक्त पदों के अनुपात में बहुत कम है, इसलिए रिक्त पदों की वास्तविक संख्या का मूल्यांकन करवाकर भर्ती परीक्षा के पदों में वृद्धि की जानी चाहिए. साथ ही, परीक्षा तिथि को फिर से नियोजित करने का आग्रह किया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं