&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News : जयपुर में बिरला ऑडिटोरियम में हुए कवि सम्मेलन में सुरेंद्र शर्मा ने कहा जिम में मत जाना, न रेस कोर्स में जाना और ना दौड़ लगाना. आपकी उम्र कम हो जाएगी
इस सुलझे हुए संत का कहना है , मैं आपकी उम्र बढ़ाना चाहता हूं .ना कभी दौड़ लगाना, न ही एक्सरसाइज करना, ना जिम जाना . घोड़ा दौड़ता है 20 साल जिंदा रहता है और अजगर पड़ा रहता है हजार साल जीता रहता है.
कवि शर्मा ने कहा कि राज्यपाल जी आप मानते हैं भगवान ने जितनी सांस दी, उससे ज्यादा नहीं ले सकते.
मानते हो तो ये भी बात मान लेना की दौड़ोगे तो जल्दी-जल्दी सांस लोगे जल्दी-जल्दी छोड़ोगे और घर में चुपचाप पड़े रहोगे तो धीरे-धीरे सांस लोगे धीरे-धीरे छोड़ोगे, ज्यादा उम्र तक जिंदा रहोगे.
कवि सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मैं अरबपतियों से कहता हूं कि मत दो मंदिरों में करोड़ रूपया, उसके बदले काम खोलकर 100 लोगों को नौकरी दे देना. समझना 100 मंदिरों का निर्माण हो गया आपके द्वारा.
कवि सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मंदिर में हम अपनी बनाई मूर्ति की पूजा करते हैं, कारखाना लगा करके ईश्वर की बनाई मूर्ति की पूजा करते हैं. इससे बेहतर और बड़ा काम करना चाहिए जिससे मुल्क की समस्या का कुछ हल हो सके.
कवि शर्मा की कविताओं पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई तो बोले, अब वही लोग तालियां बज रहे हैं जो मॉर्निंग वॉक पर नहीं जा रहे. उन्होंने कहा ईमानदार से पूछता हूं. आज से 30 साल पहले जिम का नाम सुना था क्या ? उससे पहले उसके बगैर भी जी रहे थे, आज से 40 साल पहले कोचिंग क्लासेस थी क्या ? इन लोगों ने विद्या का भी धंधा बना कर रख दिया. आज कोचिंग क्लास में 50000 रुपए बच्चों की फीस है. ट्यूशन लगा लो …तो हम स्कूल में क्यों आये थे ये तो बता दें ?
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJhunjhunu Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!