Rajasthan News: राजस्थान में मानसून ने जहां राहत दी, वहीं खराब सड़कों ने जनता की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. गड्ढों में तब्दील रास्तों पर हादसों का खतरा और सरकारी लापरवाही सवालों के घेरे में है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: मानसून ने जहां राहत की बारिश दी, वहीं अब यही बारिश लोगों की मुसीबत भी बन रही है. राजस्थान के कई शहरों में सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि चलना भी मुश्किल हो गया है. गड्ढों में तब्दील सड़कों पर वाहन तो क्या, पैदल चलना भी चुनौती है. सवाल ये है कि हर साल यही हालात क्यों बनते हैं? बारिश से पहले दावे तो बहुत होते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? पढ़िए ये रिपोर्ट...
ये नज़ारे किसी युद्ध क्षेत्र के नहीं... ये राजधानी जयपुर की सड़कों की तस्वीरें हैं. गिरधारीपुरा इलाके में सालों से जनता परेशान है, यहां बारिश ने जैसे ही दस्तक दी, सड़कों की पोल खुल गई. कहीं गड्ढे हैं तो कहीं सड़कें बह गई हैं. बरसात ने सिस्टम की लीपापोती को उजागर कर दिया है और खामियाजा भुगत रही है आम जनता. वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, हादसों का खतरा भी बना हुआ है। हर साल की तरह इस बार भी सवाल वही हैं, मरम्मत का बजट कहां गया? जिम्मेदार कौन है?
गड्ढों में गिरती बाइकें, फंसते ऑटो, और फिसलते राहगीर, ये दृश्य अब रोज़मर्रा का हिस्सा बन चुके हैं. सवाल ये है कि जो सड़कें करोड़ों की लागत से बनी थीं, वो मानसून की शुरुआती बारिश में ही क्यों ढह गई, स्थानीय लोग परेशान हैं. दुकानदारों का कारोबार ठप है. स्कूली बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. लोगों का कहना है, सालों से यही हाल है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती.
प्रशासन की ओर से हर साल रोड रिपेयर, ड्रेनेज क्लीनिंग और मानसून तैयारियों के दावे किए जाते हैं. लेकिन नतीजा हर बार जनता के लिए परेशानी और विभाग के लिए बहाने. अब सवाल ये है कि क्या इन हालात की जिम्मेदारी तय होगी, क्या आमजनता को राहत मिल पाएगी?
ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: 'मेंढकों की टर्र-टर्र' पर तकरार! अविनाश गहलोत की पोस्ट से चढ़ा सियासी पारा
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!