Rajasthan News: घाट की गुणी क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की दुर्दशा इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए पीड़ा का कारण बनी हुई है. मंदिर के पास सड़क की हालत जर्जर है और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी हर ओर फैला रहता है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: घाट की गुणी क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की दुर्दशा इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए पीड़ा का कारण बनी हुई है. मंदिर के पास सड़क की हालत जर्जर है और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी हर ओर फैला रहता है. वाहनों के गुजरने पर यह गंदा पानी सीधे मंदिर की दीवारों और श्रद्धालुओं पर जा गिरता है, जिससे भक्तों में भारी आक्रोश है.
क्या बोले स्थानीय पंडित?
स्थानीय पंडित ने बताया कि रोजाना मंदिर में पूजा-पाठ के लिए आने वाले लोगों को गंदे पानी की छींटों का सामना करना पड़ता है. कई बार तो मंदिर के अंदर तक यह पानी पहुंच जाता है, जिससे वातावरण दूषित होता है और धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं.
कई बार कर चुके हैं नगर निगम में शिकायत
स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने इस संबंध में कई बार नगर निगम और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दी, वीडियो साक्ष्य तक भेजे, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई. श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों के प्रति इस तरह की लापरवाही निंदनीय है.
उचित व्यवस्था करने की है मांग
लोगों की मांग है कि घाट की गुणी क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत कराई जाए और मंदिर के पास जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि मंदिर की पवित्रता बनी रहे और भक्तों को असुविधा न हो। प्रशासन की अनदेखी से लोगों में गहरा रोष व्याप्त है.
मानसून शुरू होते ही हांफने लगा सिस्टम
मानसून की बारिश शुरू होने के साथ हांफने लगा सिस्टम. बारिश से सडक धंसने से लेकर शहर में भारी जलभराव हो रहा है. मानसून की पहली बारिश में ही निगम प्रशासन के दावे-तैयारियां ओवरफ्लो होकर बहने लगे हैं. करोडों खर्च करने के बाद भी शहर की सडकों पर पानी हिलोरे मारता दिखाई दे रहा है. आपको बता दें कि नालों की सफाई ठीक से न होने के कारण ही सडकों पर यह जलभराव हुआ है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - एवज पांचाल