RAS Mains 2024: आरएएस मुख्य परीक्षा को हाईकोर्ट में चुनौती, अभ्यर्थियों को राहत नहीं

RAS Mains 2024: RAS मुख्य परीक्षा 2024 को लेकर हाईकोर्ट में स्थगन की याचिका दायर की गई, लेकिन अवकाशकालीन न्यायाधीश ने सोमवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया.

RAS Mains 2024: आरएएस मुख्य परीक्षा को हाईकोर्ट में चुनौती, अभ्यर्थियों को राहत नहीं
Image Credit: Rajasthan High Court

Rajasthan News: आरपीएससी की ओर से मंगलवार से शुरु होने वाली आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी गई है. आकाश मिश्रा व दो अन्य ने याचिका दायर कर मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की गुहार की है. याचिकाकर्ता की ओर से अवकाशकालीन न्यायाधीश मनीष शर्मा के समक्ष प्रकरण की सुनवाई सोमवार को ही करने की गुहार की, लेकिन अदालत ने सुनवाई से इनकार कर दिया.

याचिका में अधिवक्ता तनवीर अहमद ने बताया कि आरपीएससी की ओर से 17 और 18 जुलाई को आरएएस भर्ती-2024 की मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जबकि फिलहाल आरएएस भर्ती-2023 की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. इस परीक्षा के वर्तमान में साक्षात्कार कर चले हैं. ऐसे में बीते साल की इस परीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने तक आरएएस-2024 की मुख्य परीक्षा को स्थगित किया जाए. याचिका में यह भी कहा गया कि प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री, एमएलए और एमपी मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की सिफारिश कर चुके हैं. उनकी सिफारिशों को देखते हुए परीक्षा स्थगित होने के निर्णय का इंतजार करने के बाद अंतिम समय पर याचिका दायर की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

याचिका में यह भी कहा गया कि भारत-पाक के सशस्त्र तनाव के दौरान बॉर्डर एरिया में इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित रही. वहीं लाइब्रेरी आदि को भी बंद कर दिया गया, जिसके चलते अभ्यर्थी भी प्रभावित हुए. वहीं एक्स सर्विसमेन कोटे में आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थियों के अवकाश निरस्त कर उन्हें पुनः ड्यूटी पर बुलाया गया था. इसके चलते उन्हें भी अध्ययन का मौका नहीं मिला. याचिका में कहा गया कि आरपीएससी पूर्व में भी कई बार मुख्य परीक्षा को स्थगित कर चुका है. एक भर्ती में तो मुख्य परीक्षा की तिथि से दो दिन पूर्व ही भर्ती स्थगित की गई थी. ऐसे में अभ्यर्थियों के हितों को देखते हुए मंगलवार से होने वाली मुख्य परीक्षा को स्थगित किया जाए.

रिपोर्टर- महेश पारीक

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.