राजस्थान की IAS टीना डाबी से इंस्पायर होकर बिहार की कनिका ने लिख डाला इतिहास, 3 बार में भी नहीं मानी हार

Jaipur News: देश में भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2024 में चयनित अधिकारियों को भारत सरकार ने कैडर अलॉट कर दिया है. इसे लेकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से ऑफिशियल लिस्ट जारी की गई है. इस परीक्षा में झारखंड की रहने वाली कनिका अनभ ने पहला स्थान हासिल कर देशभर में अपनी पहचान बनाई है. उनकी सफलता की कहानी आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है.
 

राजस्थान की IAS टीना डाबी से इंस्पायर होकर बिहार की कनिका ने लिख डाला इतिहास, 3 बार में भी नहीं मानी हार
Image Credit: ias Tina Dabi role model

Jaipur News: यूपीएससी IFS परीक्षा में टॉपर रहीं कनिका अनभ ने यह मुकाम तीन बार असफल होने के बावजूद हार न मानने के जज्बे से हासिल किया है. खास बात यह है कि कनिका, राजस्थान की चर्चित IAS अधिकारी टीना डाबी को अपनी प्रेरणा मानती हैं. खुद कनिका ने एक इंटरव्यू में यह बात कही थी.

तीन असफलताओं के बाद मिली बड़ी सफलता
झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली कनिका अनभ ने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में तीन बार असफलता का सामना किया. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और हर बार पहले से ज्यादा मजबूती के साथ तैयारी की. वर्ष 2024 में उन्होंने IFS परीक्षा में पहली रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि असफलता सफलता की राह का हिस्सा होती है.

Add Zee News as a Preferred Source


टीना डाबी से मिलती-जुलती सफलता की कहानी

कनिका अनभ ने बताया कि उन्होंने UPSC में टॉप करने वाली IAS टीना डाबी को अपना इंस्पिरेशन माना है. टीना डाबी और कनिका अनभ दोनों की सफलता में एक समानता है- दोनों ने पहली रैंक हासिल कर देशभर में पहचान बनाई. यही वजह है कि कनिका की कहानी युवाओं को और ज्यादा प्रेरित कर रही है.

ias Tina Dabi role model

रोज 10 घंटे पढ़ाई, मजबूत स्ट्रेटजी बनी जीत की सीढ़ी
कनिका ने अपनी तैयारी को लेकर बताया कि उन्होंने रोज़ाना करीब 10 घंटे पढ़ाई की. इसके अलावा उन्होंने 2 घंटे का अलग शेड्यूल बनाया था, जिसमें रिवीजन, पॉलिटिकल साइंस और NCERT की किताबों का अध्ययन शामिल था. सिविल सर्विस की परीक्षा में तीन बार प्रीलिम्स में असफल होने के बावजूद उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया और पूरी लगन से तैयारी जारी रखी.

युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
IFS 2024 की टॉपर कनिका अनभ की सक्सेस स्टोरी यह संदेश देती है कि लगातार प्रयास और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उन्होंने साबित कर दिया कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि सही दिशा में मेहनत करने का मौका होती है.

IFS 2024: चयनित अधिकारियों को मिला कैडर
कनिका अनभ (रैंक 1) - ओडिशा कैडर, आनंद खंडेलवाल - ओडिशा, अनुपम सिंह - मध्य प्रदेश, शिखर जैन - राजस्थान, भुजंग शिवम - कर्नाटक, विजय शंकर - राजस्थान, मरकंड पाशित - मध्य प्रदेश, सौरभ कुमार सिंह - गुजरात, अंजलि सांधी - मध्य प्रदेश, रतन प्रकाश - झारखंड.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More