जयपुर सेंट्रल जेल के अंदर शूट हुई इंस्टाग्राम रील, हत्यारोपी बोला- 'आग लगा देंगे पूरे कोटपूतली में'

Jaipur News: राजस्थान की जयपुर सेंट्रल जेल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जेल में बंद हत्या के आरोपी निखिल और उसके साथियों का इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जयपुर सेंट्रल जेल के अंदर शूट हुई इंस्टाग्राम रील, हत्यारोपी बोला- 'आग लगा देंगे पूरे कोटपूतली में'
Image Credit: Instagram reel shot inside Jaipur Central JailSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: जयपुर सेंट्रल जेल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जेल में बंद हत्या के आरोपी निखिल और उसके साथियों का इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में निखिल अपने साथियों रवि, देशराज, प्रमोद, अंकित, राकेश, आकाश और मनीष के साथ नजर आ रहा है. वीडियो में आरोपी निखिल यह कहते हुए दिखाई देता है कि - देशराज कोटपूतली अपना भाई है. कुछ भी बात हो तो आग लगा देंगे पूरे कोटपूतली शहर में. यह धमकी भरा बयान सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
Instagram reel shot inside Jaipur Central Jail

चार वीडियो मिले मोबाइल से
जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निखिल से एक मोबाइल बरामद किया है. इस मोबाइल से चार वीडियो मिले हैं, जो सभी अलग-अलग समय पर जयपुर सेंट्रल जेल के अंदर शूट किए गए थे. यह साफ दर्शाता है कि आरोपी बंदी लंबे समय से जेल के अंदर मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था.

पुलिस जांच में जुटी
वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रहरी महेश कुमार ने लालकोठी थाने में मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित बंदियों से पूछताछ की जा रही है.

पढ़ें जयपुर की एक और खबर
जयपुर में बेटे ने मां की मुक्के मार कर की हत्या, पत्नी पहले हो चुकी थी अलग
Jaipur News: राजधानी के करधनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोमवार सुबह महज गैस सिलेंडर बदलने की बात पर बेटे ने अपनी 51 साल की मां की डंडे और मुक्कों से इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि उनकी मौके पर ही हालत बिगड़ गई. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है. घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद मीणा के अनुसार, यह घटना शेखावत मार्ग स्थित अरुण विहार की है. मृतका संतोष अपने पति लक्ष्मण सिंह, बेटे नवीन और दो बेटियों के साथ रहती थी. मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के खेड़ी कुलवाना गांव निवासी लक्ष्मण सिंह सेना से करीब 10 साल पहले रिटायर हुए थे और उसके बाद परिवार के साथ जयपुर में बस गए थे.

घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुई. घर में सिलेंडर खत्म हो जाने पर मां-बेटे में कहासुनी हो गई. गुस्से में आकर नवीन ने अपनी मां पर डंडे और मुक्कों से हमला कर दिया. हमले में संतोष के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उनके कान से खून बहने लगा. पति और बेटियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन नवीन तब तक मारता रहा जब तक मां बेहोश नहीं हो गईं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More