International Yoga Day 2025: विश्व योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश बीजेपी योग करेगी. प्रदेश के 41 जिलों में डेढ़ सौ से ज्यादा जगहों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: देश में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इस वर्ष विश्व योग दिवस पर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की थीम पर मनाया जा रहा है. राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से इस साल योग दिवस को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, धार्मिक स्थलों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. प्रदेश बीजेपी ने भी योग दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मंत्री विधायक प्रत्याशियों और सांसदों को योग दिवस कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कहा है. बीजेपी ने योग कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए तय जगह उपस्थित रहने के लिए कहा गया है.
केंद्रीय मंत्रियों को सरकार की ओर से तय स्थानों पर योग करने के लिए कहा गया है, वहीं यदि कार्यक्रम तय नहीं हुए हैं तो उन्हें स्थानीय स्तर पर जहां वो मौजूद है वहां योग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा गया है. खास बात यह है कि योग कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए संबंधित जिला कलेक्टरों को सूचना देने के लिए कहा गया है.
41 जिलों में 150 से ज्यादा जगहों पर योग
प्रदेश बीजेपी की ओर से 41 जिलों में 150 से ज्यादा जगहों पर योग की सूची जारी की गई. जयपुर को छोड़कर इनमें प्रत्येक जिलों में तीन से चार प्रमुख स्थानों पर मंत्री विधायक, जनप्रतिनिधियों को मौजूद रहने के लिए कहा गया है. राजधानी जयपुर में 12 जगहों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जयपुर सवाई मानसिंह स्टेडियम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद मंजू शर्मा आदि लोगों के साथ योग करेंगे.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम में योग करेंगे. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सिटी पैलेस, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आमेर किला, विधायक बालमुकुंद आचार्य गोविंददेवजी मंदिर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सरिस्का अलवर में रहेंगे. केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी अजमेर पर पुलिस लाइन, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत पुष्कर तीर्थ, मंत्री अविनाश गहलोत प्रज्ञा शिखर जैन मंदिर टॉडगढ़, कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा पुलिस लाइन सवाई माधोपुर, मंत्री जोराराम कुमावत सुमेरपुर पाली, मंत्री गौतम कुमार दक सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में योग करेंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!