CM भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के रेगिस्तान में किया योग, खुहड़ी को एक यादगार पल देने की कोशिश

International Yoga Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने योग के लिए जैसलमेर की सीमा से सटे खुहड़ी गांव को चुनकर सबको चौंका दिया है.

CM भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के रेगिस्तान में किया योग, खुहड़ी को एक यादगार पल देने की कोशिश
Image Credit: International Yoga DaySource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

International Yoga Day 2025: देश विदेशो से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अलग-अलग अनोखी तस्वीरें सामने आ रही हैं. कुछ लोगों ने ऊंची चट्टानों पर योग किया तो किसी ने समुंद्र की लहरों के किनारे तो कुछ लोगों ने प्रकृति के बीच योग दिवस मनाया, लेकिन राजस्थान सरकार की ओर से एक नई पहल की गई.

इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने योग के लिए जैसलमेर की सीमा से सटे खुहड़ी गांव को चुनकर सबको चौंका दिया है. भले ही मानसून ने प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम में दस्तक दे दी हो, लेकिन अभी भी प्रदेश का पश्चिमी हिस्सा बेहद गर्म है.

Add Zee News as a Preferred Source

स्वर्ण नगरी जैसलमेर में तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. यहां ऐसी गर्मी पड़ रही है, जिसमें लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. CM भजनलाल ने स्वर्ण नगरी के खुहड़ी को एक यादगार पल देने की कोशिश की है.

साथ ही इसके टूरिज्म में एक नई जान डालने की कोशिश भी की है. जैसलमेर से मात्र 40 किलोमीटर दूर स्वर्ण नगरी के रेतीले धोरों में बसा खुहरी के मखमली टीले पूरे राज्य में मशहूर हैं. यह भले ही एक छोटा सा गांव है, लेकिन अपनी सादगी के लिए काफी मशहूर है.

यह गांव डेजर्ट नेशनल पार्क में स्थित है और हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. इस गांव में करीब 100 छोटी-छोटी बस्तियां हैं और इस पर 400 से भी ज्यादा सालों तक राजपूतों का राज रहा है. खुहरी की सभी बस्तियां अपनी पारंपरिक जीवनशैली को बनाए रखती हैं और पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित रखती हैं.

अब भजनलाल सरकार खुहड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए आगे आई है. क्योंकि यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, यहां हस्तशिल्प, लोक कला, होम स्टे, सफारी और कैंपिंग के जरिए गांव की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Neha Joshi

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More