International Yoga Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सिटी पैलेस में आयोजित योग शिविर में शामिल होकर योग किया. सिटी पैलेस में आयोजित योग शिविर में योग ट्रेनर कल्पना वर्मा ने योग करवाया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
International Yoga Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सिटी पैलेस में आयोजित योग शिविर में शामिल होकर योग किया. इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवा, पुरुष और सिटी पैलेस स्टाफ भी योग में शामिल होकर योग किया. 11वें योग शिविर की थीम एक पृथ्वी, एक स्वस्थ्य के लिए योग करें.
सिटी पैलेस में आयोजित योग शिविर में योग ट्रेनर कल्पना वर्मा ने योग करवाया. योग के अंत में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने योगाभ्यास में शामिल सभी को योग संकल्प दिलाया. इसके साथ ही प्रदेशवासियों को अपील करते हुए नियमित योग से निरोगी काया रहेगी, यानी हम सब योग करेंगे तो स्वस्थ्य रहेंगे.
दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया भारतीय ऋषि परंपरा को अपना रही है. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि योग हमारे जीवन का अहम हिस्सा था, लेकिन समय के साथ हम पश्चिमी संस्कृति की ओर झुकते जा रहे थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जब से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई है, तब से यह एक विश्वव्यापी आंदोलन बन चुका है. उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं होना चाहिए, बल्कि जीवन शैली का हिस्सा बनना चाहिए. इससे न केवल शरीर बल्कि मानसिक रूप से भी हम स्वस्थ रह सकते हैं.
यह भी पढे़ं- राजा रघुवंशी के मर्डर से अनीता को मिला IDEA, प्रेमी के साथ मिलकर घर में ही करवा दी पति की हत्या
आज घर-घर में योग को एक नियमित अभ्यास के रूप में अपनाया जा रहा है. यह हमारे ऋषि-मुनियों की देन है, जिसे अब पूरे विश्व ने स्वीकार कर लिया है. प्रदेश में पहली बार पर्यटन स्थलों और मंदिरों में योगाभ्यास किया गया. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि योग दिवस पर राजस्थान के धार्मिक, ऐतिहासिक और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन, अधिकारी और आमजन भाग ले रहे हैं.
उन्होंने वस्त्र मंत्रालय और आयुष मंत्रालय द्वारा किए जा रहे योगाभ्यास की भी सराहना की. सिटी पैलेस में आयोजित इस योग शिविर में भिन्न-भिन्न आसनों का अभ्यास, प्राणायाम और ध्यान सत्र भी आयोजित किए गए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षकों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिक योग में शामिल हुए. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को लेकर देश को दिए गए मार्गदर्शन को भी स्क्रीन पर सुना और देखा गया.
योग को केवल उत्सव के रूप में न लें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन में उतारें, तभी इसका वास्तविक लाभ प्राप्त किया जा सकता है. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने योग के संकल्प पत्र पढ़कर सभी को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Damodar Raigar