IPL 2025 में RR के खिलाफ मैच फिक्सिंग के आरोपों पर BCCI अधिकारी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Rajasthan Royals Match Fixing: BCCI के एक अधिकारी ने 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में राजस्थान रॉयल्स पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त दी.

IPL 2025 में RR के खिलाफ मैच फिक्सिंग के आरोपों पर BCCI अधिकारी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
Image Credit:

Rajasthan Royals Match Fixing: BCCI के एक अधिकारी ने 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में राजस्थान रॉयल्स पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त दी. RAC की तदर्थ समिति के संयोजक जयदीप बिहानी ने RR पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया. जब RR की टीम LSG के खिलाफ अपने घरेलू मैच में अंतिम ओवर में 9 रन नहीं बना सकी और 2 रन से हार गई.

BCCI के एक अधिकारी ने इन दावों को खारिज कर दिया और घोषणा की है कि RCA भंग हो चुका है. RCA फिलहाल भंग है. एक तदर्थ समिति बनाई गई है और चुनाव नजदीक आने के साथ ही काफी ड्रामा हो रहा है. हर कोई ध्यान आकर्षित करना चाहता है.

अधिकारी ने यह भी भरोसा दिलाया कि BCCI के पास भ्रष्टाचार निरोधक इकाई है, जो IPL की कार्रवाई पर 24 घंटे नजर रखती है. उन्होंने कहा कि BCCI के पास भ्रष्टाचार निरोधक इकाई है, जो बुरे तत्वों को खेल से दूर रखने के लिए 24 घंटे काम करती है.इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. अधिकारी ने यह प्रतिक्रिया RR द्वारा RCA तदर्थ समिति के फिक्सिंग दावों के संबंध में बीसीसीआई को कड़े शब्दों में लिखे गए पत्र के बाद दी.


RR ने अपने पत्र में लिखा कि संयोजक द्वारा दिए गए बयान बिना किसी सबूत के हैं और केवल अनावश्यक विवाद को बढ़ावा देने के लिए हैं. वे न केवल रॉयल्स बल्कि रॉयल मल्टी स्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (RMPL), राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल, BCCI और क्रिकेट के खेल को भी कमजोर करते हैं.


RR और RCA के बीच टिकट वितरण विवाद का मुख्य मुद्दा

TOI की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस सीजन में कॉम्पलीमेंट्री टिकटों की संख्या में कमी के कारण RR और RCA के बीच विवाद हो सकता है. RR ने पहले जयपुर में अपने घरेलू मैचों के लिए RCA को 1800 कॉम्पलीमेंट्री टिकट दिए थे, लेकिन इस साल एसोसिएशन के भंग होने के कारण फ्रैंचाइज़ ने केवल 1000-1200 टिकट ही दिए.

RR के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि सीजन की शुरुआत में BCCI ने हमें स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए थे कि चूंकि आरसीए भंग हो चुका है. इसलिए हम सभी व्यवस्थाओं के लिए राजस्थान राज्य खेल परिषद (RSSC) से संपर्क करेंगे.

उन्होंने कहा कि RCA तदर्थ समिति के असंतुष्ट सदस्य और उनके सहयोगी टिकटों की अत्यधिक राशि की मांग कर रहे हैं और हम उनकी बात नहीं मान रहे हैं. इस सारे नाटक के पीछे यही एकमात्र कारण है.

RR ने बिहानी के इस दावे का भी खंडन किया कि उन्होंने फ्रेंचाइजी और IPL के चालू सत्र से संबंधित मामले में RCA को शामिल नहीं होने दिया. अनुबंध की आवश्यकताओं और बीसीसीआई के निर्देशों के अनुसार हमें राज्य संघ और राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करना है.

RMPL ने पिछले 18 वर्षों से प्रभावी और सफलतापूर्वक यह काम किया है. BCCI ने पुष्टि की है और मंजूरी दी है कि RSSC के पास जयपुर में IPL मैचों की मेजबानी के अधिकार हैं. फ्रैंचाइज़ी एक सफल IPL सीज़न सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के मार्गदर्शन और समर्थन में BCCI और RSSC के साथ मिलकर काम कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source